Landslide: असम में लगातार बारिश से भूस्खलन, 20 लोगों की मौत, 9 घायल
हाईलाइट
- असम में भूस्खलन ने ली 20 लोगों की जान
- बारिश की वजह से कई जिलों में भूस्खलन
असम में लगातार हो रही बारिश से भूस्खलन होने की वजह से 20 लोगों की मौत हो गई, जबकि करीब 10 लोग घायल हुए हैं। जानकारी के मुताबिक, असम के कछार, हैलाकांडी और करीमगंज जिलों में भूस्खलन हुआ है। मृतकों में महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग भी शामिल हैं। इस हादसे में घायल हुए लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

कोई टिप्पणी नहीं: