Coronavirus in India: देश में 24 घंटे में 8909 नए केस और 217 की मौत, संक्रमितों का आंकड़ा दो लाख के पार
हाईलाइट
- भारत में बढ़ा कोरोना वायरस का कहर
- 24 घंटे में 8909 नए केस और 217 की मौत
भारत में कोरोना वायरस के संक्रमण का प्रसार पहले से और तेज हो गया है। यहां संक्रमितों की संंख्या अब दो लाख से ज्यादा हो गई है। बुधवार सुबह स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, बीते 24 घंटों के दौरान 8909 नए मरीज पाए गए हैं और 217 लोगों की मौत हुई है। इसी के साथ देश में कोरोना के मामले बढ़कर 2 लाख 7 हजार 615 हो गए हैं। इनमें से अब तक 5815 लोगों की मौत हो चुकी है,जबकि 1 लाख 303 मरीज इलाज के बाद पूरी तरह से ठीक हुए हैं। 1 लाख 1 हजार 497 मरीजों का इलाज अभी भी जारी है।
आगे पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें – https://www.bhaskarhindi.com/national/news/coronavirus-in-india-live-update-covid19-total-cases-deaths-in-india-pandemic-crisis-133925

कोई टिप्पणी नहीं: