Breaking

Cyclone Nisarga Update: विकराल हो रहा चक्रवात 'निसर्ग', तेज हवाओं के साथ भारी बारिश की संभावना, कई राज्यों में रेड अलर्ट

हाईलाइट

  •  3 जून की दोपहर महाराष्ट्र और गुजरात के तट से टकराएगा चक्रवात
  •  तूफान निसर्ग के खतरे से निपटने के लिए NDRF की टीमें तैनात

(Weather/Cyclonic Nisarga Update)। महाराष्ट्र और गुजरात में चक्रवाती तूफान 'निसर्ग' का खतरा मंडरा रहा है। ईस्ट सेंट्रल अरब सागर में बना डिप्रेशन अब डीप डिप्रेशन में बदल गया है। धीरे-धीरे विकराल रूप ले रहा चक्रवाती तूफान अगले 12 घंटों में विकराल हो जाएगा और कल यानी 3 जून की दोपहर महाराष्ट्र और गुजरात के तट से टकराएगा। जिससे कई राज्यों में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश हो सकती है। इसके मद्देनजर महाराष्ट्र, गुजरात, गोवा, दमन-दीव और दादरा नगर हवेली में रेड अलर्ट जारी किया गया है।

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.