Coronavirus in India: एक दिन में सबसे ज्यादा 9,971 केस सामने आए, संक्रमण के मामले में 6वें पायदान पर पहुंचा भारत
हाईलाइट
- कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 2,36,657
- देश में अब तक 6,642 लोगों की मौत
- अब तक 1,14,073 मरीज हुए ठीक
देश में कोरोना वायरस का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से बुधवार सुबह जारी अपडेट के मुताबिक, भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 9,971 मामले सामने आए और 287 मौतें हुईं। ये देश में कोरोना वायरस के मामलों में एक दिन में हुई सबसे बड़ी बढ़त है। इसके साथ ही देश में अब कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 2 लाख 46 हजार 628 हो गई है। इनमें से 6,929 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 1 लाख 19 हजार 293 स्वस्थ हो चुके हैं। वहीं 1,20,406 लोग संक्रमण के कारण अब भी अस्पतालों में भर्ती हैं।
आगे पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें – https://www.bhaskarhindi.com/national/news/coronavirus-live-update-in-india-134906

कोई टिप्पणी नहीं: