Breaking

लद्दाख: नरम पड़े चीन के तेवर, लेफ्टिनेंट जनरल स्तर की बातचीत के बाद विदेश मंत्रालय ने कहा- मामला शांति से सुलझाने को तैयार ड्रैगन

हाईलाइट

  •  मोल्डो में भारत और चीन के अधिकारियों में शनिवार को हुई बातचीत
  •  दोनों देश पूरे विवाद का शांतिपूर्ण तरीके से हल निकालने पर सहमत
  •  विदेश मंत्रालय के मुताबिक, बेहद अच्‍छे माहौल में बातचीत हुई

पूर्वी लद्दाख में महीने भर से भारत-चीन के बीच जारी सीमा विवाद को लेकर शनिवार को दोनों पक्षों की तरफ से लेफ्टिनेंट जनरल स्तर की बातचीत हुई। इस बैठक के बाद चीन के तेवर नरम पड़ गए हैं। अब चीन पूरे विवाद को शांतिपर्ण ढंग से सुलझाने के लिए तैयार हो गया है। विदेश मंत्रालय (MEA) ने आज (7 जून) सुबह जारी बयान में कहा कि दोनों पक्ष 'द्विपक्षीय समझौतों के मुताबिक सीमाई इलाकों में स्थिति के शांतिपूर्ण समाधान पर सहमत' हैं। दोनों ही पक्ष सीमावर्ती क्षेत्रों में ​स्थिति का हल निकालने और शांति सुनिश्चित करने और लिए दोनों पक्ष सैन्य और कूटनीतिक तौर पर जुड़े रहेंगे। चीन ने लाइन ऑफ एक्‍चुअल कंट्रोल (LAC) पर पिछले कुछ हफ्तों से आक्रामक रुख अपनाया हुआ था। कई दौर की बातचीत अबतक बेनतीजा रही थी।
आगे पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें – https://www.bhaskarhindi.com/national/news/dragon-ready-to-resolve-the-matter-peacefully-134914

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.