केरल के बाद अब हिमाचल में अमानवीयता, गर्भवती गाय को खिलाया विस्फोटक, बुरी तरह जख्मी
हाईलाइट
- विस्फोटक खिलाए जाने से जख्मी हुई गर्भवती गाय
- हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले का मामला
कोरोना लॉकडाउन के बीच जानवरों और पशुओं के साथ अमानवीयता की घटनाएं सामने आ रही हैं। हाल ही में केरल में पटाखों से भरा अनानास खिलाए जाने से एक हथिनी की मौत हो गई थी। यह मामला अभी शांत नहीं हो पाया था कि अब हिमाचल प्रदेश में गाय को विस्फोटक खिलाए जाने की खबर सामने आई है। हिमाचल में बिलासपुर जिले के झंडुत्ता इलाके में एक गर्भवती गाय को किसी ने विस्फोटक खिला दिया, जिससे गाय बुरी तरह से घायल हो गई है।

कोई टिप्पणी नहीं: