Corona in World: दुनियाभर में मरीजों की संख्या 76 लाख के करीब, 4.23 लाख से ज्यादा की मौत
हाईलाइट
- दुनियाभर में संक्रमितों का आंकड़ा 75 लाख के पार
- 4 लाख 23 हजार से ज्यादा लोगों ने गंवाई जान
पूरी दुनिया में वैश्विक महामारी नोवल कोरोना वायरस ने तबाही मचा रखी है। वायरस से संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 76 लाख के करीब पहुंच गया है। 'Worldometers' वेबसाइट के अनुसार शुक्रवार सुबह तक दुनियाभर में कोरोना के 75 लाख 96 हजार 103 मामले सामने आ चुके हैं। अब तक कुल 4 लाख 23 हजार 823 लोगों की मौत हुई है, जबकि 38 लाख 41 हजार 382 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।

कोई टिप्पणी नहीं: