Border Dispute in Ladakh: एलएसी से नहीं हटे चीनी सैनिक, भारत ने भी बढ़ाई सैनिकों की तादात
हाईलाइट
- हिमाचल में तैनात की गई 3 डिविजन, अरुणाचल में लगाई माउंटेन कोर
- उत्तराखंड में वायु सेना तैयार, सिक्किम में भी बढ़ाए सैनिक
- 5 और 6 मई को दोनों देशों के सैनिकों के बीच हुई थी झड़प
पूर्वी लद्दाख में चीन और भारत की सेनाओं के बीच जारी तनाव को कम करने के लिए डिप्लोमैटिक और मिलिट्री चैनल के जरिए लगातार बातचीत जारी है। बावजूद इसके लाइन ऑफ कंट्रोल (एलएसी) पर तनाव बरकरार है। इस बीच, 4 हजार किलोमीटर लंबी एलएसी पर चीन ने लद्दाख से लेकर अरुणाचल तक कई सैन्य ठिकाने बना लिए हैं। ऐसे में भारत ने भी एलएसी पर अपनी सेना की तादात बढ़ा दी है।

कोई टिप्पणी नहीं: