Breaking

रंगभेद: सैमी के समर्थन में क्रिस गेल ने कहा, सही चीजों के लिए लड़ने में कभी देरी न करें, ब्रावो बोले- हम युद्ध नहीं, बराबरी चाहते हैं

हाईलाइट

  •  गेल ने कहा, सही कारणों के लिए लड़ने में जरा भी देरी ना करें, हक के लिए लड़ाई कभी भी शुरू की जा सकती है
  •  ड्वैन ब्रावो ने कहा, अब बहुत हो गया है, हम युद्ध नहीं, बल्कि बराबर अधिकार चाहते हैं

वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज क्रिस गेल ने अपने पूर्व टीम साथी डैरेन सैमी के उन आरोपों का समर्थन किया है जिसमें सैमी ने कहा था कि, इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की टीम सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेलते समय उन्हें नस्लवाद का सामना करना पड़ा था। IPL में कोलकाता नाइट राइडर्स, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर और किंग्स इलेवन पंजाब के लिए खेलने वाले गेल ने ट्विटर पर कहा, सही कारणों के लिए लड़ने में जरा भी देरी ना करें। हक के लिए लड़ाई कभी भी शुरू की जा सकती है। इसमें देरी जैसी कोई बात नहीं है। सैमी, आपने बीते कुछ साल में काफी अनुभव हासिल किया होगा। जैसा मैंने पहले भी कहा है कि, यह खेल में पहले भी होता रहा है।

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.