Breaking

Coronavirus in India: देश में कोरोना ने तोड़ा रिकॉर्ड, 24 घंटे में मिले 10 हजार 956 नए केस, 396 लोगों ने गंवाई जान

हाईलाइट

  •  भारत में बढ़ा कोरोना वायरस का कहर
  •  24 घंटे में 10,956 नए केस, 396 की मौत
  •  देश में कुल मामले 2 लाख 97 हजार के पार

भारत में नोवल कोरोना वायरस का प्रसार अब इतनी तेजी हो रहा है कि, एक दिन में 11 हजार के करीब नए मरीज मिल रहे हैं। कुल संक्रमितों का आंकड़ा भी 3 लाख के पास पहुंच गया है। शुक्रवार सुबह स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी रिपोर्ट के मुताबिक, बीते 24 घंटों के दौरान 10,956 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं और 356 लोगों की मौत हुई है। जिसके बाद देश में कोरोना के कुल मामले बढ़कर 2 लाख 97 हजार 535 हो गए हैं। अब तक 8498 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 1 लाख 47 हजार 195 मरीज इलाज के बाद स्वस्थ हुए हैं। 1 लाख 41 हजार 842 मामले सक्रिय हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.