Breaking

Coronavirus in India: देश में 24 घंटे में 11,502 नए केस, 325 की मौत, मरीजों की संख्या 3.32 लाख के पार

हाईलाइट

  •  भारत में बढ़ा कोरोना वायरस का कहर
  •  24 घंटे में 11,502 नए केस, 325 की मौत
  •  देश में कुल मामले 3.32 लाख के पार

भारत में कोरोना वायरस को कहर बढ़ता ही जा रहा है। यहां संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 3.32 लाख के पार पहुंच गया है। सोमवार सुबह स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार, बीते 24 घंटों के दौरान 11 हजार 502 मरीज मिले हैं और 325 की मौत हुई है। जिसके बाद देश में कोरोना के मामलों की संख्या 3 लाख 32 हजार 424 हो गई है। अब तक 9520 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 1 लाख 69 हजार 798 मरीज ठीक हुए हैं। देश में कोरोना के 1 लाख 53 हजार 106 मामले अभी भी सक्रिय हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.