Breaking

LIVE: पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा- फांसी के कारण दम घुटने से हुई सुशांत की मौत, आज मुंबई में होगा अंतिम संस्कार

 

हाईलाइट

  •  आज मुंबई में होगा सुशांत सिंह राजपूत का अंतिम संस्कार
  •  सुशांत ने रविवार को फांसी लगाकर कर ली थी आत्महत्या

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने रविवार को मुंबई में अपने घर पर ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। आज सोमवार (15 जून) को मुंबई में ही सुशांत का अंतिम संस्कार किया जाएगा। कूपर अस्पताल में अभिनेता के शव को पोस्टमॉर्टम किया गया। शुरुआती पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि, सुशांत की मौत फांसी के चलते दम घुटने से हुई है। रिपोर्ट में किसी प्रकार के जहर या मौत का अन्य कोई कारण नहीं बताया गया है। हालांकि, सुशांत के शव का विसरा सुरक्षित रख लिया गया है, जिसकी फॉरेंसिक जांच की जाएगी।

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.