LIVE: दिल्ली में कोरोना से निपटने के लिए एक्शन में अमित शाह, गृह मंत्रालय में सर्वदलीय बैठक शुरू
हाईलाइट
- केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने बुलाई सर्वदलीय बैठक
- दिल्ली में कोरोना से निपटने के लिए सभी से लेंगे सुझाव
राजधानी दिल्ली में कोरोना के कारण हालात बेकाबू होते जा रहे हैं। यहां मरीजों की संख्या 41 हजार से ज्यादा हो गई है और संक्रमण का प्रसार लगातार बढ़ता ही जा है। वहीं बैठकों का दौर भी जारी है। इसी बीच केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने दिल्ली में कोरोना वायरस से निपटने के लिए सभी दलों के नेताओं से सुझाव लेने की तैयारी की है। जिसके लिए अमित शाह की अध्यक्षता में राजधानी में वायरस के प्रबंधन पर गृह मंत्रालय में सर्वदलीय बैठक शुरू हो गई है।

कोई टिप्पणी नहीं: