Coronavirus Pandemic: राष्ट्रपति ट्रंप का आदेश, कोरोना से मरने वालों के सम्मान में 3 दिनों तक आधा झुका रहेगा यूएस का झंडा
हाईलाइट
- अमेरिका में कोरोनावायरस से मचाया तांडव
- डोनाल्ड ट्रंप ने राष्ट्रीय ध्वज आधा झुकाने का दिया आदेश
कोरोनावायरस से मरने वाले अमेरिकी नागरिकों के सम्मान में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बड़ा फैसला लिया है। उन्होंने राष्ट्रीय ध्वज को अगले तीन दिनों तक आधा झुकाने का आदेश दिया है। इस जानलेवा महामारी के कारण यूएस में 95 हजार से ज्यादा लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। इससे पहले साल 2015 में पेरिस आतंकी हमले में जान गंवाने वालों की याद में पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा ने ध्वज को आधा झुकाने का आदेश दिया था।

कोई टिप्पणी नहीं: