Breaking

तुलना: अब अख्तर ने सचिन को विराट से बेहतर बताया, बोलो तेंदुलकर मौजूदा समय में खेलते तो 1.30 लाख रन बनाते

हाईलाइट

  •  अख्तर ने कहा, सचिन ने क्रिकेट के अभी तक के सबसे मुश्किल दौर में खेलते हुए बल्लेबाजी के कई रिकॉर्ड बनाए
  •  अख्तर ने कहा, सचिन को अगर अब मौका मिलता तो वह 1.30 लाख रन बनाते

पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने कहा है कि सचिन तेंदुलकर और भारतीय टीम के मौजूदा कप्तान विराट कोहली की तुलना करना गलत होगा। क्योंकि सचिन ने क्रिकेट के अभी तक के सबसे मुश्किल दौर में खेलते हुए बल्लेबाजी के कई रिकॉर्ड बनाए। कोहली को सचिन का उत्तराधिकारी माना जाता है। उन्होंने अपने आदर्श के कुछ रिकॉर्ड तोड़ भी दिए हैं। अख्तर से पहले हाल ही में भारतीय टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर ने भी सचिन को वनडे में विराट से ज्यादा बेहतर बताया था।

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.