Coronavirus in India: देश में 24 घंटे में मिले 6088 नए मरीज, 148 मौत, कुल मामले 1 लाख 18 हजार के पार
हाईलाइट
- बीचे 24 घंटे में 6088 नए मामले, 148 लोगों की मौत
- देश में कोरोना के कुल मामले बढ़कर 1,18,447 हुए
भारत में नोवल कोरोना वायरस से हर दिन हजारों लोग संक्रमित हो रहे हैं। अब संक्रमितों का कुल आंकड़ा 1 लाख 18 हजार से ज्यादा हो गया है। शुक्रवार सुबह स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार, देश में बीचे 24 घंटों के दौरान 6088 नए मरीज पाए गए हैं और 148 लोगों की मौत हुई है। इसी के साथ कोरोना के कुल मामले बढ़कर 1 लाख 18 हजार 447 हो गए हैं। इनमें से 66 हजार 330 ऐक्टिव केस हैं और अब तक 3583 लोगों की मौत हुई है।

कोई टिप्पणी नहीं: