Indian Railway: भारतीय रेलवे ने बदले नियम, चार महीने पहले रिजर्वेशन, 31 मई से पार्सल सुविधा भी होगी शुरू
हाईलाइट
- भारतीय रेलवे ने जनता को दी राहत
- रिजर्वेशन कराने के नियम बदले
- एक महीने पहले टिकट बुकिंग कराने का नियम खत्म
देश में लागू लॉकडाउन के बीच अब धीरे-धीरे रेल सुविधा शुरू होने लगी है। ऐसे में रेलवे ने अपने नियमों में कुछ बदलाव किए हैं। अब यात्री पहले की तरह चार महीने पहले रिजर्वेशन टिकट ले सकेंगे, यानी 120 दिन पहले आरक्षित टिकट बुक कर सकते हैं। यह सुविधा 31 मई से शुरू हो जाएगी। फिलहाल 30 दिन पहले तक आरक्षित टिकट की सुविधा यात्रियों को मिल रही है।

कोई टिप्पणी नहीं: