Corona World: अमेरिका में बढ़ा मौत का आंकड़ा, 24 घंटे में 1300 की मौत, दुनियाभर में 3 लाख 62 हजार से ज्यादा ने गंवाई जान
हाईलाइट
- अमेरिका में कोरोना से 24 घंटे में गई 1300 लोगों की जान
- पूरी दुनिया में अब तक 3 लाख 62 हजार से ज्यादा की मौत
पूरी दुनिया में नोवल कोरोना वायरस का कोहराम लगातार बढ़ता जा रहा है। अब तक 59 लाख से ज्यादा लोग इसकी चपेट में आ चुके हैं। 'Worldometers' वेबसाइट के अनुसार शुक्रवार सुबह तक दुनियाभर में 59 लाख 5 हजार 292 लोग कोरोना से संक्रमित हुए हैं। वायरस के कारण 3 लाख 62 हजार 23 लोगों की मौत हुई है, जबकि 25 लाख 79 हजार 678 मरीज स्वस्थ होने का बाद अस्पतालों से डिस्चार्ज हो चुके हैं।

कोई टिप्पणी नहीं: