Coronavirus in India: देश में तेज हुई कोरोना की रफ्तार, 24 घंटे में 7466 नए केस, 175 लोगों की मौत
हाईलाइट
- भारत में कोरोना वायरस के कहर ने पकड़ी रफ्तार
- एक दिन में मिले 7466 नए मरीज, 175 लोगों की मौत
भारत में कोरोना वायरस की रफ्तार अब और तेज हो गई है। देश में संक्रमितों का आंकड़ा 1 लाख 65 हजार के पार पहुंच गया है। शुक्रवार सुबह स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार देश में बीते 24 घंटों के दौरान कोरोना के 7466 नए मरीज मिले हैं और 175 लोगों की मौत हुई है। एक दिन में बढ़े मामलों में अब तक की यह सबसे ज्यादा वृद्धि है। इसी के साथ देश में संक्रमित मरीजों की संख्या 1 लाख 65 हजार 799 हो गई है, इनमें से 89 हजार 987 एक्टिव केस हैं। अब तक 4706 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 71 हजार 105 मरीज पूरी तरह स्वस्थ हुए हैं। वहीं दुनिया के सबसे ज्यादा प्रभावित 10 देशों में तुर्की को पीछे छोड़ भारत 9वें स्थान पर पहुंच गया है।
आगे पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें –
https://www.bhaskarhindi.com/national/news/coronavirus-in-india-live-update-covid19-positive-cases-deaths-in-india-corona-crisis-news-132805
https://www.bhaskarhindi.com/national/news/coronavirus-in-india-live-update-covid19-positive-cases-deaths-in-india-corona-crisis-news-132805

कोई टिप्पणी नहीं: