Corona World: अमेरिका में 24 घंटे में 1225 की मौत, दुनियाभर में 3 लाख 66 हजार से ज्यादा की जान गई
हाईलाइट
- अमेरिका में 24 घंटे में 1225 लोगों की मौत
- दुनियाभर में 60 लाख 30 हजार से ज्यादा मामले
पूरी दुनिया में वैश्विक महामारी कोरोना वायरस से तबाही मची हुई है। इसकी वजह से हर दिन हजारों लोगों की जान जा रही है। 'Worldometer' वेबसाइट के अनुसार, दुनियाभर में शनिवार सुबह तक 60 लाख 30 हजार 294 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं। अब तक 3 लाख 66 हजार 809 लोगों की मौत हुई है जबकि 26 लाख 59 हजार 250 मरीज स्वस्थ होने के बाद अस्पतालों से डिस्चार्ज किए जा चुके हैं। महामारी से सबसे ज्यादा बुरा हाल अमेरिका का है।

कोई टिप्पणी नहीं: