Breaking

Coronavirus in India: देश में बढ़ा कोरोना का कोहराम, 24 घंटे में 7964 नए केस, 265 ने गंवाई जान

हाईलाइट

  •  भारत में बढ़ा कोरोना वायरस का कोहराम
  •  24 घंटे में सामने आए 7964 नए केस, 265 की मौत

भारत में नोवल कोरोना वायरस का कोहराम लगातार तेजी से बढ़ रहा है। शनिवार को संक्रमण के मामलों में जबरदस्त उछाल देखने को मिला है। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार देश में बीते 24 घंटों के दौरान कोरोना के 7964 नए मरीज पाए गए हैं और 265 लोगों की मौत हुई है। इसी के साथ देश में संक्रमण के मामलों का आंकड़ा 1 लाख 73 हजार 763 तक पहुंच गया है। अब तक 82 हजार 370 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं जबकि कुल 4971 लोगों की मौत हुई है। अभी भी 86 हजार 422 लोग महामारी की चपेट में हैं जिनका इलाज जारी है।

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.