मोदी सरकार 2.0 का एक साल: देश के नाम पीएम मोदी का पत्र, कहा- कोई संकट भारत का भविष्य निर्धारित नहीं कर सकता
हाईलाइट
- लॉकडाउन के दौरान नियमों का निष्ठा से पालन हो- पीएम नरेंद्र मोदी
- आपके स्नेह, शुभाषीश और आपके सक्रिय सहयोग ने मुझे निरंतर एक नई ऊर्जा, नई प्रेरणा दी है- पीएम मोदी
- आज से एक साल पहले भारतीय लोकतंत्र के इतिहास में एक नया स्वर्णिम अध्याय जुड़ा- पीएम मोदी
कोरोनावायरस प्रकोप और लॉकडाउन के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूसरा कार्यकाल का पहला साल आज (शनिवार) को पूरा हुआ। इस मौके पर पीएम मोदी ने देश की जनता के नाम पर एक पत्र लिखा है। उन्होंने अपने पिछले 1 साल की सरकार की उपलब्धियों का जिक्र किया है। मोदी ने लिखा कि आज से एक साल पहले भारतीय लोकतंत्र के इतिहास में एक नया स्वर्णिम अध्याय जुड़ा। देश में दशकों बाद पूर्ण बहुमत की किसी सरकार को लगातार दूसरी बार जनता ने जिम्मेदारी सौंपी थी। इस अध्याय को रचने में आपकी बहुत बड़ी भूमिका रही है। ऐसे में आज का यह दिन मेरे लिए, अवसर है आपको नमन करने का, भारत और भारतीय लोकतन्त्र के प्रति आपकी इस निष्ठा को प्रणाम करने का।
कोई टिप्पणी नहीं: