Coronavirus India: 24 घंटे में मिले 6977 मरीज, 154 की मौत, देश में कुल ममाले 1 लाख 38 हजार के पार
हाईलाइट
- भारत में कोरोना वायरस ने पकड़ी रफ्तार
- 24 घंटे में मिले 6977 मरीज और 154 की मौत
- देश में कुल संक्रमण के ममाले 1 लाख 38 हजार के पार
भारत में कोरोना वायरस का प्रकोप अब और तेज हो गया है। देश में अब तक 1 लाख 38 हजार से ज्यादा लोग कोरोना संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। सोमवार सुबह स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार, बीते 24 घंटों के दौरान देश में 6977 नए मरीज पाए गए हैं जबकि 154 लोगों की मौत हुई है। इसी के साथ देश में कोरोना वायरस के कुल मामलों की संख्या 1 लाख 38 हजार 845 हो गई है। इनमें से अब तक 57 हजार 720 मरीज पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं और कुल 4021 लोगों की जान गई है। हालांकि अभी भी 77 हजार 103 मरीजों का इलाज जारी हैं।

कोई टिप्पणी नहीं: