Weather/Heatwave: अगले कुछ दिनों तक देश में रहेगी प्रचंड गर्मी, उत्तरी राज्यों में लू का रेड अलर्ट जारी
हाईलाइट
- अगले कुछ दिनों तक और ज्यादा गर्मी बढ़ने की संभावना
- मौसम विभाग ने कुछ उत्तरी राज्यों में जारी किया रेड अलर्ट
देश में गर्मी ने कहर शुरू कर दिया है और अगले कुछ दिनों तक यह और प्रचंड होने वाली है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले चार से पांच दिनों तक देश में भयंकर लू चलेगी। सोमवार से नौतपा भी शुरू हो गया है। ऐसे में अगले कुछ दिन लोगों को भीषण गर्मी सहन करनी पड़ सकती है। इसी के चलते मौसम विभाग ने, उत्तर भारत के कुछ राज्यों में लू का रेड आलर्ट जारी किया है। इस सीजन में ऐसा पहली बार है जब रेड वॉर्निंग जारी की गई है। अबतक हल्की बारिश होने की वजह से गर्मी इतनी विकराल नहीं हुई थी।

कोई टिप्पणी नहीं: