चीन: वुहान की वायरोलॉजी लैब में मौजूद थे कोरोना वायरस के तीन जीवित स्ट्रेन, लेकिन...
हाईलाइट
- चीनी के वुहान शहर में स्थित वायरोलॉजी इंस्टिट्यूट का दावा
- लैब में चमगादड़ कोरोना वायरस के तीन जिंदा स्ट्रेन थे
- लेकिन वे महामारी कोविड-19 से नहीं मेल खाते
चीन के वुहान से कोरोना संक्रमण फैलने की शुरुआत होने के बाद से पूरी दुनिया चीन पर निशाना साध रही है। दुनिया में कोरोना वायरस का संक्रमण फैलने के बाद से ही वुहान स्थित वायरोलॉजी इंस्टिट्यूट विवादों में है। कई देशों को यह संदेह है कि वायरस यहीं से फैला है। अब इंस्टिट्यूट ने दावा किया है कि, उनके पास चमगादड़ से निकले कोरोना वायरस के तीन जिंदा स्ट्रेन मौजूद थे लेकिन इनमें से कोई भी मौजूदा महामारी से मेल नहीं खाता। दरअसल वैज्ञानिकों को लगता है, चीन के वुहान शहर में पहली बार यह वायरस चमगादड़ों में उत्पन्न हुआ और एक अन्य स्तनीय जन्तु के माध्यम से लोगों में फैला। इस महामारी की वजह से अब तक दुनिया भर में लाखों लोगों की मौत हो चुकी है।
आगे पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें – https://www.bhaskarhindi.com/international/news/china-wuhan-lab-had-three-live-bat-coronaviruses-none-matches-covid-19-report-131824

कोई टिप्पणी नहीं: