बुरी खबर: तो क्या भारत संक्रमण फैलने के तीसरे चरण में है? 'कम्युनिटी ट्रांसमिशन' के संकेत मिले
हाईलाइट
- 21 राज्यों में जांच के आधार पर तैयार की रिपोर्ट
- केंद्र सरकार का कम्युनिटी ट्रांसमिशन से इनकार
- भारत में कम्युनिटी ट्रांसमिशन आना तय है, पर हम समय बढ़ा सकते हैं
भारत में स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 896 नए मामले आए हैं और 37 लोगों की मौत हुई है। इसके साथ देश में कोरोना वायरस के मामलों की संख्या बढ़कर 6761 हो गई है। इसमें 6039 सक्रिय हैं, 516 स्वस्थ हो चुके हैं या उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और 206 लोगों की मौत हो गई है। वहीं भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) की एक रिपोर्ट भारत के लिए एक बुरी खबर लेकर आई है। इस रिपोर्ट के अनुसार ऐसे संकेत मिले हैं कि भारत अब कोरोना वायरस के फैलने के तीसरे चरण यानी 'कम्युनिटी ट्रांसमिशन' की ओर बढ़ गया है।
आगे पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें – https://www.bhaskarhindi.com/national/news/third-phase-of-corona-virus-in-india-121042

कोई टिप्पणी नहीं: