Breaking

India Lockdown: मुख्यमंत्रियों के साथ पीएम मोदी की बैठक आज, लॉकडाउन पर होगा अंतिम फैसला !

हाईलाइट

  •  पीएम मोदी सभी राज्यों के CMs से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए करेंगे बात
  •  चर्चा के बाद पीएम लॉकडाउन बढ़ाने या न बढ़ाने पर ले सकते हैं फैसला

नोवल कोरोना वायरस (Novel Coronavirus) से निपटने के लिए देश में लागू 21 दिन का लॉकडाउन (Lockdown) 14 अप्रैल को खत्म हो रहा है, महामारी का प्रकोप भी तेजी से बढ़ रहा है। ऐसे में सस्पेंस बना हुआ है कि लॉकडाउन बढ़ाया जाएगा या नहीं। इसी बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) आज (11 अप्रैल) सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक करेंगे। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग (Video Conferencing) के जरिए होने वाली इस बैठक में कोरोना वायरस के फैलते संक्रमण को रोकने पर चर्चा होगी। यह भी माना जा रहा है कि लॉकडाउन को आगे बढ़ाया जाए या नहीं, इस पर भी अंतिम फैसला हो सकता है।

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.