Breaking

कोरोना की तबाही: एक ऐसा देश, जहां कब्रिस्तान में जगह नहीं बची तो लोग सड़कों पर फेंक रहे लाशें

हाईलाइट

  •  कब्रिस्तानों के बाहर लाशों को दफ्नाने के लिए लंबी लाइनें लगी
  •  लाशों को ढूंढने तक के लिए परिजनों को देना पड़ रही रिश्वत
  •  राष्ट्रपति ने माना कि सरकारी आंकड़ों से कई ज्यादा लोगों की मौत हुई

कोरोना वायरस के कारण यूं तो पूरी दुनिया में लोग त्राहि-​त्राहि कर रहे हैं। ताजा आंकड़ों के अनुसार पूरी दुनिया में कोरोना वायरस के कारण अब तक 1 लाख से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं एक ऐसा देश भी है, जिसे कोरोना ने पूरी तरह से तबाही की कगार पर लाकर खड़ा कर दिया है। इस देश में कोरोना वायरस के कारण स्थिति इतनी भयावह हो गई है कि वहां लोग सड़कों पर लाशें फेंक रहे हैं। अस्पतालों में डॉक्टर मरीज के मरने का इंतजार कर रहे हैं, ताकि बिस्तर खाली होने पर दूसरे मरीज का इलाज किया जा सके। कब्रिस्तानों के बाहर लाशों को दफ्नाने के लिए लंबी लाइनें लगी हैं और ताबूतों की इतनी कमी है कि फल और सब्जी पैक करने वाले डिब्बों में लाशें रखी जा रही हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.