Breaking

Jammu and Kashmir: घाटी में 24 घंटे में 4 आतंकी ढेर, एक सहयोगी भी मारा गया, सर्च ऑपरेशन जारी

हाईलाइट

  •  अवंतीपोरा के गोरीपारा इलाके में शनिवार सुबह दो आतंकी ढेर
  •  एक आतंकियों का मददगार भी मारा गया
  •  अप्रैल महीने में 20 आतंकी मारे जा चुके हैं और 5 जवान शहीद हो गए

एक ओर जहां देश कोरोना महामारी से लड़ रहा है, वहीं दूसरी ओर जम्मू-कश्मीर में भारतीय सेना लगातार आतंकवादियों से लड़ रही है। भारतीय सेना ने बीते 24 घंटे में चार आतंकवादियों और उनके एक मददगार को मार​ गिराया है। सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस का यह साझा अभियान था। फिलहाल सेना के जवान इलाके में अन्य आतंकियों की तलाश में सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं।  बता दें कि भारतीय सुरक्षाबलों की अप्रैल महीने में आतंकियों के साथ यह छठवीं मुठभेड़ थी। इस दौरान कुल 20 आतंकी मारे जा चुके हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.