Breaking

रिपोर्ट: कोरोना के कारण एविएशन सेक्टर को भारी नुकसान, 25 लाख होंगे बेरोजगार

हाईलाइट

  •  कोविड-19 के कारण एविएशन सेक्टर को भारी नुकसान
  •  करीब 25 लाख लोगों हो सकते हैं बेरोजगार
  •  आय में करीब 85 हजार करोड़ का होगा नुकसान

नोवल कोरोना वायरस के तेजी से फैलते प्रकोप को रोकने के लिए देश में लॉकडाउन लागू है। इस खतरनाक महामारी के कारण भारत की अर्थव्यवस्था लड़खड़ा रही है। कई सेक्टरों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। कोविड-19 के कारण एविएशन सेक्टर पर बुरा असर पड़ेगा। इंटरनेशनल एविएशन ट्रैवल एसोसिएशन (IATA) की एक रिपोर्ट के मुताबिक अगर जल्द वायरस पर काबू कर लॉकडाउन नहीं खोला गया तो एविएशन और इससे जुड़े उद्योगों के करीब 25 लाख लोगों के सामने नौकरी का संकट आ जाएगा।

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.