Coronavirus in India: देश में कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या 24 हजार पार, 775 लोगों ने जान गवाई
हाईलाइट
- देश में अब तक 5,063 लोग स्वस्थ हो चुके हैं
- लॉकडाउन-2 में आज से रियायत की दूसरी किश्त
- मार्केंटिंग कॉम्प्लेक्स छोड़ कर खुलेंगी सभी दुकानें
देश में लॉकडाउन और तमाम प्रयासों के बावजूद कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार देश में बीते 24 घंटे में 1429 नए मामले सामने आए हैं और 57 लोगों की मौत हो गई है। इसके साथ ही देशभर में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 24,506 हो गई है। इनमें से 5,063 लोग स्वस्थ हो चुके हैं या उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और 775 लोगों की मौत हो गई है। वहीं 18,668 संक्रमित लोग अस्पतालों में भर्ती हैं।
आगे पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें – https://www.bhaskarhindi.com/national/news/coronavirus-update-news-in-india-124490

कोई टिप्पणी नहीं: