MP Floor test Live: सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई आज, बेंगलुरु में हिरासत में लिए गए दिग्विजय सिंह भूख हड़ताल पर
हाईलाइट
- फ्लोर टेस्ट की मांग को लेकर बीजेपी की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई
- बागी विधायकों से मिलने बेंगलुरु पहुंचे दिग्विजय सिंह, धरने के बाद हिरासत में
मध्य प्रदेश का सियासी बवाल लगातार तेज होता जा रहा है। यह मामला भोपाल से लेकर बेंगलुरू और सर्वोच्च न्यायालय तक पहुंच चुका है। कांग्रेस के बागी विधायकों से मिलने बेंगलुरू पहुंचे पार्टी के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह बुधवार को धरने पर बैठ गए, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। वहीं मध्य प्रदेश विधानसभा में जल्द फ्लोर टेस्ट कराने की मांग को लेकर बीजेपी की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई भी होनी है।

कोई टिप्पणी नहीं: