बयान: पूर्व जस्टिस मार्कण्डेय काटजू ने रंजन गोगोई को कहे अपशब्द, FB पर लिखा- बदमाश सांसद बनेगा
हाईलाइट
- मार्कण्डेय काटजू ने राज्यसभा में रंजन गोगोई के मनोनयन पर की आलोचना
- रंजन गोगोई को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने राज्यसभा के लिए मनोनीत किया
सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जस्टिस मार्कण्डेय काटजू (Markandey Katju) ने पूर्व CJI रंजन गोगोई (Ranjan Gogoi) के राज्यसभा (Rajya Sabha) में मनोनीत होने पर आलोचना की है। काटजू ने फेसबुक (Facebook) पोस्ट लिखकर गोगोई पर तीखा हमला किया है। उन्होंने लिखा है कि मैं 20 साल से वकील हूं और दूसरे 20 साल जज रहा। मैं कई अच्छे और कई बुरे जजों को जानता हूं। मैंने कभी भी भारतीय न्यायपालिका के किसी भी न्यायाधीश को इस यौन विकृत रंजन गोगोई के रूप में बेशर्म और अपमानजनक नहीं देखा। शायद की कोई बुराई हो जो इस आदमी में नहीं थी। अब यह बदमाश भारतीय सांसद बनने जा रहा है।

कोई टिप्पणी नहीं: