Breaking

MP Crisis: स्पीकर की चिट्ठी के जवाब में बोले राज्यपाल, कहा- लगता है गलती से मुझे भेज दी

हाईलाइट

  •  16 विधायकों की सुरक्षा को लेकर विधानसभा अध्यक्ष एनपी प्रजापति ने राज्यपाल को भेजा था लेटर
  •  राज्यपाल लालजी टंडन ने जवाबी चिट्ठी में कहा- MLAs को सुरक्षा देने का काम कार्यपालिका का है

मध्यप्रदेश से कथित तौर पर लापता हुए 16 विधायकों की सुरक्षा को लेकर विधानसभा अध्यक्ष एनपी प्रजापति की ओर से लिखे गए पत्र का राज्यपाल लालजी टंडन ने जवाब दिया है। राज्यपाल ने कहा है कि विधायकों और आम नागरिकों को सुरक्षा देने का काम कार्यपालिका का है। यह पत्र गलती से उन्हें भेजा गया होगा, ऐसी आशंका भी राज्यपाल ने जताई है। दरअसल विधानसभा अध्यक्ष प्रजापति ने मंगलवार की रात राज्यपाल को एक पत्र लिखकर विधायकों के लापता होने और उनकी सुरक्षा को लेकर चिंता जताई थी, इस पत्र का देर रात लगभग तीन बजे राज्यपाल की ओर से जवाब दिया गया।















कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.