कोरोना वायरस: सेना का जवान भी संक्रमित, 145 पहुंची मरीजों की संख्या, देशभर में 80 ट्रेनों को रद्द किया
हाईलाइट
- देश में अब तक तीन लोगों की मौत
- कई स्टेशनों पर 50 रुपए किया प्लेटफार्म टिकट, 80 ट्रेनें रद्द
- महाराष्ट्र सबसे ज्यादा प्रभावित, यहां 41 मामले सामने आए
देश में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। अब तक 15 राज्यों में 145 मरीजों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुर्ह है। वहीं, तीन लोगों की मौत हो चुकी है। महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 41 मामले सामने आए हैं। मंगलवार को सेना में संक्रमण का पहला मामला सामने आया है। यहां लद्दाख में स्काउट का एक जवान कोरोना वायरस पॉजिटिव पाया गया है। उसके पिता ईरान से लौटे थे और संक्रमित पाए गए। जवान के परिवार को आइसोलेट कर दिया गया है। सेना के अलावा प. बंगाल और पुण्डुचेरी में भी पहले केस सामने आए। बंगाल में 18 साल का युवक और पुण्डुचेरी में 68 साल की महिला संक्रमित पाई गई है। बताया जा रहा है कि पीड़िता लंदन से लौटी थी। ऐसे हालात में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि 5700 लोगों को निगरानी में रखा गया है।
आगे पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें – https://www.bhaskarhindi.com/national/news/corona-virus-live-update-in-india-115579

कोई टिप्पणी नहीं: