Breaking

WWE WrestleMania 35 का हुआ शानदार समापन, देखिए पूरे रिजल्ट्स और वीडियो

WWE WrestleMania 35 का हुआ शानदार समापन, देखिए पूरे रिजल्ट्स और वीडियो

हाईलाइट

  •  बैकी लिंच ने रोंडा राउज़ी और शार्लेट फ्लेयर को हराकर जीता रॉ और स्मैकडाउन टाइटल
  •  ब्रॉक लैसनर को हराकर सैथ रॉलिंस बने नए यूनिवर्सल चैंपियन
  •  कोफी किंग्सटन ने 11 साल के लंबे इंतजार के बाद पहली बार WWE चैंपियनशिप का टाइटल जीता

दुनिया के सबसे लोकप्रिय स्पोर्ट्स में से एक WWE का सबसे बड़ा मैन इवेंट रसल मेनिया-35 (WrestleMania 35) मेट लाइफ स्टेडियम न्यूयॉर्क सिटी में हुआ। इस इवेंट का दुनिया के सभी WWE फैंस ने जमकर लुत्फ उठाया। इस इवेंट में कई टाइटल और नॉन टाइटल मैच हुए। इन शानदार मुकाबलों ने फैंस का दिल खुश कर दिया। इस इवेंट में सैथ रॉलिंस बनाम ब्रॉक लैसनर, रैंडी ऑर्टन बनाम एजे स्टाइल्स, ट्रिपल एच बनाम बतिस्ता, रोमन रेंस बनाम ड्रू मैकइंटायर जैसे कई शानदार मुकाबले देखने को मिले। कुल मिलाकर देखा जाए तो WWE का मेन इवेंट रैसलमेनिया-35 काफी शानदार रहा। आइए नज़र डालते हैं रैसल मेनिया में हुए मुकाबलों और उनके रिजल्ट्स पर। 
टाइटल मैच 
WWE रॉ और स्मैकडाउन विमेंस चैंपियनशिप मैच - रोंडा राउज़ी (c) vs बैकी लिंच vs शार्लेट फ्लेयर  
बैकी लिंच ने रोंडा राउज़ी और शार्लेट फ्लेयर को हराकर जीता रॉ और स्मैकडाउन टाइटल।

WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप मैच - ब्रॉक लैसनर (C) vs सैथ रॉलिंस 

ब्रॉक लैसनर को हराकर सैथ रॉलिंस बने नए यूनिवर्सल चैंपियन।

WWE चैंपियनशिप - डेनियल ब्रायन vs कोफी किंग्सटन  

कोफी किंग्सटन ने डेनियल ब्रायन को हराकर 11 साल के लंबे इंतजार के बाद पहली बार WWE चैंपियनशिप का टाइटल जीता।

WWE इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप मैच - बॉबी लैश्ले vs फिन बैलर  

फिन बैलर ने बॉबी लैश्ले को हराकर दूसरी बार जीता WWE इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप का टाइटल।

WWE यूएस चैंपियनशिप मैच - समोआ जो vs रे मिस्टीरियो  

समोआ जो ने रे मिस्टीरियो को हराकर अपना यूएस चैंपियनशिप का टाइटल रिटेन किया।

WWE रॉ टैग टीम चैंपियनशिप मैच - स्कॉट डॉसन, डैश वाइल्ड vs जैक रायडर, कर्ट हॉकिंस  

स्कॉट डॉसन और डैश वाइल्ड (द रिवाइवल) की जोड़ी ने जैक रायडर और कर्ट हॉकिंस की जोड़ी को हराकर जीता WWE रॉ टैग टीम चैंपियनशिप टाइटल।

WWE विमेंस टैग टीम चैंपियनशिप मैच - बेली, साशा बैंक्स vs बिली के, पेटन रॉयस vs टैमिना, नाया जैक्स vs नटालिया, बेथ फीनिक्स 

बिली के और पेटन रॉयस (The IIconics ) की जोड़ी ने मिलकर बेली-साशा बैंक्स, नाया जैक्स-टैमिना, बेथ फीनिक्स और नटालिया को हराकर WWE विमेंस टैग टीम चैंपियनशिप का टाइटल जीता।

WWE स्मैकडाउन टैग टीम चैंपियनशिप मैच -द उसोज़ vs शेमस, सिजेरो vs एलिस्टर ब्लैक, रिकोशे vs रूसेव, शिंस्के नाकामुरा 

द उसोज़ ने एलिस्टर ब्लैक-रिकोशे, रूसेव-शिंस्के नाकामुरा, द बार को हारकर जीता टैग टीम टाइटल।

WWE क्रूजरवेट चैंपियनशिप मैच - टोनी नीस vs बडी मर्फी  

टोनी नीस ने बड़ी मर्फी को हराकर क्रूजरवेट चैंपियनशिप का टाइटल अपने नाम किया।

नॉन टाइटल मैच -
आंद्रे द जाइंट मेमोरियल बैटल रॉयल 
ब्रॉन स्ट्रोमैन ने जीती आंद्रे द जाइंट मेमोरियल बैटल रॉयल।

WWE विमेंस बैटल रॉयल मैच 

रैसलमेनिया विमेंस बैटल रॉयल में कार्मेला ने साराह लोगन को एलिमिनेट कर जीत हासिल की।

सिंगल्स मैच- रैंडी ऑर्टन vs एजे स्टाइल्स

सिंगल्स मैच में 'द फिनोमिनल वन' एजे स्टाइल्स ने रैंडी ऑर्टन को हराया।

नो होल्ड्स बार्ड मैच -ट्रिपल एच vs बतिस्ता 

ट्रिपल एच ने नो होल्ड्स बार्ड मैच में बतिस्ता को हराया और अपने इन-रिंग करियर को बचाया।

सिंगल्स मैच - रोमन रेंस vs ड्रू मैकइंटायर

रोमन रेंस ने सिंगल्स मैच में ड्रू मैकइंटायर को हराया।

फॉल्स काउंट एनीवेयर मैच - शेन मैकमैहन vs द मिज़

शेन मैकमैहन ने 'फॉल्स काउंट एनीवेयर' मैच में द मिज़ को हाराया।


सिंगल्स मैच - कर्ट एंगल vs बैरन कॉर्बिन 

सिंगल्स मैच में बैरन कॉर्बिन ने कर्ट एंगल के फेयरवैल मैच में उन्हें मात दी।



Source: Bhaskarhindi.com

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.