Breaking

IPL 12 : आज बेंगलुरु के घरेलू मैदान पर भिड़ेगी दिल्ली

IPL-12 : आज बेंगलुरु के घरेलू मैदान पर भिड़ेगी दिल्ली

हाईलाइट

  •  IPL का 20वां मैच आज बेंगलोर और दिल्ली के बीच एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा
  •  मैच का प्रसारण रात 8:00 बजे से होगा

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का 20वां मैच आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (RCB) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) के बीच एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों टीमों का यह लीग का छठा मैच होगा। पिछले पांच मैचों में दिल्ली ने 2 मैच जीते हैं और 3 मैचों में उसे हार का सामना करना पड़ा है। वहीं बेंगलोर को अब तक हुए पांच मैचों में एक भी जीत हासिल नहीं हुई है। अंक तालिका में जहां दिल्ली 2 अंकों के साथ 6 नंबर पर है। वहीं बेंगलोर का अभी तक खाता नहीं खुला है और वह अंक तालिका में बिना किसी अंक के सबसे नीचे 8वें नंबर पर है।

पिछले मैच में बेंगलोर को कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने 5 विकेट से हराया था। दिल्ली को भी अपने पिछले मैच में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के हाथों 5 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। बेंगलोर और दिल्ली लगभग एक जैसी ही स्थिति में हैं। अंतर यह है कि दिल्ली के हिस्से किसी तरह दो जीत आ चुकी है। विराट कोहली की कप्तानी में बेंगलोर अब अपने घरेलू मैदान पर यह मैच जीतकर अपनी जीत का खाता खोलना चाहेगी। वहीं दिल्ली के लिए भी यह जीत की राह पर लौटने का सुनहरा अवसर है। 
दोनों टीमों का IPL में अब तक का लेखा-जोखा 
  • RCB और DC का 22 बार आमना-सामना
  • RCB 15 मैच जीती 
  • DC 6 मैच जीती 
  • RCB का DC के खिलाफ सक्सेस रेट 68.18%
  • DC का RCB  के खिलाफ सक्सेस रेट 27.27%
टीमें : 
दिल्ली : श्रेयस अय्यर (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), पृथ्वी शॉ, अमित मिश्रा, अवेश खान, हर्षल पटेल, राहुल तेवतिया, जयंत यादव, मनजोत कालरा, कॉलिन मुनरो, क्रिस मौरिस, कगिसो रबादा, संदीप लामिछाने, ट्रेंट बाउल्ट, शिखर धवन, हनुमा विहारी, अक्षर पटेल, ईशांत शर्मा, अंकुश बैंस, नाथू सिंह, कोलिन इंग्राम, शेरफेन रदरफोर्ड, कीमो पॉल, जलज सक्सेना, बंडारू अयप्पा।
बेंगलोर : विराट कोहली (कप्तान), अब्राहम डिविलियर्स, पार्थिव पटेल (विकेटकीपर), मार्कस स्टोइनिस, शिमरोन हेटमेयर, शिवम दूबे, नाथन कल्टर-नाइल, वाशिंगटन सुंदर, उमेश यादव, युजवेंद्र चहल, मोहम्मद सिराज, हेनरिक क्लासेन , मोइन अली, कोलिन डी ग्रांडहोम, पवन नेगी, टिम साउदी, अक्षदीप नाथ, मिलिंद कुमार, देवदत्त पडिक्कल, गुरकीरत सिंह, प्रार्थना रे बर्मन, कुलवंत खेजरोलिया, नवदीप सैनी, हिम्मत सिंह।


कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.