Breaking

संकल्प पत्र में बीजेपी के बड़े वादे- किसानों को पेंशन, सेना को फ्री हैंड

संकल्प पत्र में बीजेपी के बड़े वादे- किसानों को पेंशन, सेना को फ्री हैंड

हाईलाइट

  •  लोकसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने जारी किया अपना संकल्प पत्र।
  •  पीएम मोदी, शाह सहित वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में किया गया जारी।

2019 लोकसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने सोमवार को अपना चुनावी घोषणपत्र जारी कर दिया है। बीजेपी ने इसे ‘संकल्प पत्र’ नाम दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह, राजनाथ सिंह, अरुण जेटली, सुषमा स्वराज सहित अन्य वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में पार्टी मुख्यालय में ‘संकल्प पत्र’ जारी किया गया। बीजेपी ने अपने संकल्प पत्र में देश की सेना और किसानों को लेकर बड़े वादे किए हैं। सभी किसानों को 60 साल के बाद पेंशन की सुविधा दी जाएगी। वहीं सुरक्षा बलों को आतंकियों का सामना करने के लिए फ्री हैंड नीति जारी रहेगी।
पीएम मोदी ने कहा, संकल्प पत्र में जन के मन की बात कही गई है। एक डॉक्यूमेंट में भले ही सबकुछ ना आए। उनकी मूल बातों को रखा गया है। घोषणापत्र में तीन प्रमुख बातों का उल्लेख किया गया है। उसी के आसपास हमारा ये पूरा डॉक्यूमेंट तैयार हुआ है। राष्ट्रवाद ये हमारी प्ररेणा है। अंत्योदय हमारा दर्शन है और सुशासन हमारा मंत्र है। आजादी के 75 वर्ष और 75 लक्ष्य हमने तय किए हैं। 75 निश्चित कदम हमने तय किए हैं। पीएम ने कहा, देश को समृद्ध बनाने के लिए, सामान्य लोगों के सशक्तिकरण को लेकर जन भागीदारी को बढ़ाते हुए, लोकतांत्रिक मूल्यों को बढ़ावा देते हुए, हम One Mission, One Direction को लेकर आगे बढ़ेंगे।


Prime Minister Narendra Modi at BJP manifesto release: We have set 75 well-defined resolutions in our manifesto that we can fulfill in a time bound manner. We are moving forward with 'one mission, one direction'.

घोषणापत्र कमेटी के अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने कहा, 12 कमेटियों ने संकल्प पत्र बनाने में मदद की है। काफी लोगों से बात की गई। इस दस्तावेज में नए भारत के निर्माण के लिए बातें लिखी गई हैं। इस संकल्प के निर्माण में जनभागीदारी को सुनिश्चित करने की भरपूर कोशिश की है। भारत के मन की बात को जानने के लिए लंबा कार्यक्रम चलाया। 300 रथ, 7700 सुझाव पेटियां, 110 से अधिक संवाद कार्यक्रम, 4,000 से अधिक भारत के मन की बात के कार्यक्रम किए गए। सोशल मीडिया के जरिए भी लोगों के मन की बात समझने की कोशिश की गई। विशेषज्ञों के साथ भी टीम के सदस्य बैठे। पिछले पांच वर्षों की उपलब्धियों को आधार मानकर यह संकल्प पत्र पेश किया गया है।


🇮🇳 हमारी राष्ट्रीय सुरक्षा नीति केवल हमारे राष्ट्रीय सुरक्षा विषयों द्वारा निर्देशित होगी।

🇮🇳 आतंकवाद और उग्रवाद के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस की नीति को पूरी दृढ़ता से जारी रखेंगे।

🇮🇳 सुरक्षा बलों को आतंकवादियों का सामना करने के लिए फ्री हैंड नीति जारी रहेगी।

राजनाथ सिंह ने कहा...
2019 लोकसभा चुनाव के लिए यह संकल्प पत्र बनाने के लिए हमारे अध्यक्ष ने मेरी अध्यक्षता में एक समिति बनाई और मेरे साथ 12 लोगों को भी उसमें नामित किया था। संकल्प पत्र को Multi Dimensional बनाने के लिए 12 श्रेणियों में भी उसे विभाजित किया था। संकल्प पत्र के माध्यम से हम नए भारत के निर्माण में 130 करोड़ देशवासियों की आकांक्षाओं को विज़न डॉक्यूमेंट के रूप में पेश कर रहे हैं। आजादी के 75 साल पूरे होने तक 75 कदम तय किए हैं। पीएम कृषि सिंचाई योजना की तहत सभी सिंचाई योजनाएं पूरी करने की कोशिश की जाएगी। 1-5 वर्ष तक के लिए शून्य ब्याज दर पर एक लाख रुपये का ऋण दिया जाएगा।


2019 लोकसभा चुनाव के लिए यह संकल्प पत्र बनाने के लिए हमारे अध्यक्ष जी ने मेरी अध्यक्षता में एक समिति बनाई और मेरे साथ 12 लोगों को भी उसमें नामित किया था और संकल्प पत्र को Multi Dimensional बनाने के लिए 12 श्रेणियों में भी उसे विभाजित किया था: श्री राजनाथ सिंह

विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने कहा... 
भारत का प्रभुत्व और भारत की प्रतिष्ठा पीएम मोदी के नेतृत्व में बढ़ी है। भारत की उपलब्धियों से पूरी दुनिया हैरान है। स्वराज ने कहा, हमारे घोषणापत्र के शीर्षक और दूसरे पार्टियों के शीर्षक में अंतर करें। हमारी पार्टी संकल्प पत्र लेकर आई है। इन संकल्पो को पूरा करने के लिए हम प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने कहा, अबुधाबी में OIC की मीटिंग में भारत के शामिल होने पर पाकिस्तान ने विरोध किया था। पाकिस्तान ने मीटिंग में नहीं आने की धमकी दी। यूएई ने पाकिस्तान की बात नहीं मानी। मीटिंग में पाकिस्तान की कुर्सी खाली थी और भारत वहां मौजूद था। सुषमा ने संकल्प पत्र की तुलना बाकी पार्टियों से करने की बात कही है।


EAM Sushma Swaraj at BJP manifesto release: This is an indication of Modi ji's diplomatic success that when Pakistan threatened to boycott Organisation of Islamic Cooperation(OIC) meeting if India was invited then 56 out of 57 countries said let Pakistan not come.


बीजेपी के संकल्प पत्र में किए गए वादे...
  • हमारी राष्ट्रीय सुरक्षा नीति केवल हमारे राष्ट्रीय सुरक्षा विषयों द्वारा निर्देशित होगी। आतंकवाद और उग्रवाद के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस की नीति को पूरी दृढ़ता से जारी रखेंगे। सुरक्षा बलों को आतंकवादियों का सामना करने के लिए फ्री हैंड नीति जारी रहेगी। 
  • देश के छोटे दुकानदारों को 60 साल के बाद पेंशन की सुविधा उपलब्ध कराएंगे। राष्ट्रीय व्यापार आयोग बनाएंगे। यह काफी इफेक्टिव आयोग होगा। सभी किसानों को 60 साल के बाद पेंशन की सुविधा देंगे। सभी किसानों को 6 हजार रुपये का लाभ मिलेगा।
  • किसानों पर 25 लाख करोड़ रुपये अगले पांच साल के दौरान खर्च किया जाएगा। एक लाख तक का क्रेडिट कार्ड पर जो लोन मिलता है, उसपर 5 साल तक ब्याज जीरो फीसदी होगा।
  • 2025 तक 5 लाख करोड़ डॉलर और 2032 तक 10 लाख करोड़ डॉलर की अर्थव्यवस्था बनेगा। इंफ्रास्ट्रक्चर क्षेत्र में 100 लाख करोड़ रुपए का पूंजीगत निवेश। सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योगों के लिए 1 लाख करोड़ रुपए की क्रेडिट गारंटी योजना।
  • राम मंदिर पर सभी संभावनाओं को तलाश करेंगे। प्रयत्न होगा कि जल्द से जल्द सौहर्दपूर्ण वातावरण में निर्माण हो जाए।
  • सिटीजनशिप अमेंडमेंट बिल को संसद के दोनों सदनों से पास कराएंगे और लागू करेंगे। किसी राज्य की सांस्कृतिक और भाषाई पहचना पर आंच नहीं आने देंगे।
  • यूनिफॉर्म सिविल कोर्ड को लागू करेंगेकृषि क्षेत्र में उत्पादकता बढ़ाने के लिए 25 लाख करोड़ रुपये का निवेश। 
  • देश के सभी किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ। छोटे तथा खेतिहर किसानों की सामाजिक सुरक्षा के लिए 60 वर्ष की उम्र के बाद पेंशन की योजना।
  • तीन तलाक के विरूद्ध मुस्लिम महिलाओं को हम न्याय सुरक्षित करेंगे।
  • जम्मू-कश्मीर से धारा 35-ए हटाने की कोशिश करेंगे।
  • आयुष्मान भारत के 1.5 लाख हेल्थ और वेयरनेस सेंटर खोले जाएंगे।
अमित शाह ने कहा...
बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने कहा, देश की सुरक्षा को सुनिश्चित करने का काम मोदी सरकार ने किया है। सर्जिकल स्ट्राइक के जरिए आतंकवाद के मूल पर वार करने की नीति मोदी ने अपनाई। इस कारण आज देश अपने आपको सुरक्षित महसूस करता है। दुनिया में संदेश गया है कि भारत की सीमाओं के साथ कोई छेड़छाड़ नहीं कर सकता है। देश की अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने का काम नरेंद्र मोदी सरकार ने किया है। पांच साल में हम छठे नंबर की अर्थव्यवस्था बने है। भ्रष्टाचार और काले धन को रोकने के लिए बीजेपी सरकार ने कदम उठाया है।


2014-19 की यात्रा ऐसी है कि जब भी भारत के विकास का और भारत की दुनिया में साख बनने का इतिहास लिखा जाएगा तो ये कार्यकाल स्वर्ण अक्षरों में लिखा जाएगा: श्री अमित शाह

शाह ने कहा, घर, शिक्षा, शौचालय जैसी बुनियादी चीजों को हर गरीब के पास पहुंचाने के लिए पूरा प्रयास किया गया। 2014 में जनता ने ऐतिहासिक जनादेश दिया था। पूर्ण बहुमत के बावजूद बीजेपी ने एनडीए की सरकार बनाई। मैं इतना कहना चाहता हूं 2014 से 2019 की यात्रा भारत की विकास यात्रा के स्वर्णिम पांच साल हैं। 2014 से 2019 की यात्रा ऐसी है कि जब भी भारत के विकास का और भारत की दुनिया में साख बनने का इतिहास लिखा जाएगा तो ये कार्यकाल स्वर्ण अक्षरों में लिखा जाएगा। शाह ने कहा, देश के अधिकांश घरों में बिजली है। 8 करोड़ से ज्यादा शौचालय हैं, 7 करोड़ गरीबों के घर में गैस कनेक्शन दिये गये हैं, 50 करोड़ गरीबों के लिए मुफ्त इलाज सुनिश्चित किया गया है। आज देश दुनिया में एक महाशक्ति बनकर उभरा है। हर भारतीय को इस दिन का इंतजार था।


View image on TwitterView image on Twitter

Delhi: Prime Minister Narendra Modi arrives at BJP headquarters, the party will release their manifesto for shortly.

बीजेपी की तरफ से अपना घोषणपत्र लोकसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान से महज तीन दिन पहले जारी किया गया है। लोकसभा चुनाव के लिए पहले चरण का मतदान 11 अप्रैल को होगा।


Source: Bhaskarhindi.com

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.