Breaking

महाराष्ट्र के लातूर में बोले पीएम - कांग्रेस के दरबारियों के घर से निकल रहे नोटों के बंडल

महाराष्ट्र के लातूर में बोले पीएम- कांग्रेस के दरबारियों के घर से निकल रहे नोटों के बंडल

हाईलाइट

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दक्षिण के राज्यों में करेंगे चार रैलियां।
  • महाराष्ट्र के लातूर में उद्धव ठाकरे के साथ पीएम ने साझा किया मंच।
  • कर्नाटक के चित्रदुर्ग, मैसूर और तमिलनाडु के कोयंबटूर में भी करेंगे रैलियां।

लोकसभा चुनाव प्रचार के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को दक्षिण के तीन राज्यों में चार रैलियां करेंगे। सबसे पहले पीएम ने महाराष्ट्र के लातूर में जनसभा को संबोधित किया। इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी कर्नाटक के चित्रदुर्ग, मैसूर और तमिलनाडु के कोयंबटूर में भी रैलियों को संबोधित करेंगे। महाराष्ट्र के लातूर में जनसभा के दौरान पीएम मोदी ने शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे के साथ मंच साझा किया। जनसभा को संबोधित करते हुए शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की। उन्होंने इस दौरान पाकिस्तान के खिलाफ लिए गए एक्शन की सराहना करने के साथ ही उन्होंने अपील करते हुए कहा, इस बार ऐसा वार कीजिएगा कि पाकिस्तान का नाम-ओ-निशान ही मिट जाए।
पीएम मोदी ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ के निजी सचिव और उनके करीबियों के पास से मिले 281 करोड़ रुपए को लेकर कांग्रेस को घेरा है। पीएम ने कहा, मध्य प्रदेश में सरकार बने अभी 6 महीने नहीं हुए हैं, लेकिन इनकी कलाकारी देखिए अरबों-खरबों रुपये की लूट के सबूत मिले हैं। बड़े-बड़े लोगों के बंगलों से करोड़ों का कालाधन इधर से उधर हुआ है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, वो 6 महीने से बोल रहे हैं चौकीदार चोर है, लेकिन नोटों के बंडल कांग्रेस के दरबारियों के घर से निकल रहे हैं। असली चोर कांग्रेस है, इसलिए इन्हें चौकीदार का डर है। उन्होंने कहा, जब कार्रवाई हो रही थी तो कांग्रेस के एक बड़े नेता वहां पर पहुंच गए और अधिकारियों को धमकाने लगे, लेकिन जब फोटो निकलना शुरू हुई तो मुंह पर रुमाल रख कर भाग गए।


PM Modi: Aapne dekha hoga kal-parson kaise Congress ke darbariyon ke ghar se bakson main note nikli hain, note se vote kharidne ka ye paap inki rajnaitik sanskriti rahi hai. Ye pichhle 6 mahino se bol rahe hain 'Chowkidaar chor hai' lekin note kahan se nikle? Asli chor kon hai?

पीएम मोदी ने आतंकवाद के मुद्दे को लेकर भी कांग्रेस पर निशाना साधा है। पीएम ने कहा, आतंकवादियों के अड्डे में घुसकर मारेंगे यह नए भारत की नीति है। आतंकवाद को हराकर ही हम दम लेंगे। जम्मू कश्मीर में राष्ट्रवादियों के मन में हमने नया विश्वास जगाया है। प्रधानमंत्री ने कहा, राष्ट्र की सुरक्षा के लिए हमने संकल्प लिया है, कांग्रेस और उनके साथी इस बार देशविरोधी सोच के साथ आगे बढ़ रहे हैं। कांग्रेस कह रही है जम्मू-कश्मीर से धारा 370 नहीं हटाएगी, कांग्रेस के ढकोसला पत्र और पाकिस्तान की भाषा एक जैसी है। कांग्रेस भी अलगाववादियों से बात करने की बात कर रही है और पाकिस्तान भी यही चाहता है।


Prime Minister Narendra Modi in Latur, Maharashtra: Aatankwadiyon ke addon main ghus kar marenge. Ye naye Bharat ki niti hai, aatank ko hara kar hi hum dum lenge, ye hamara sankalp hai.

लातूर में पीएम मोदी का कांग्रेस पर वार....
  • कांग्रेस कहती है जम्मू-कश्मीर से धारा 370 नहीं हटाया जाएगा, पाकिस्तान भी यही बात कर रहा है। कांग्रेस का कहना है कि वो जम्मू-कश्मीर में अराजकता फैलाने वालों से बातचीत करेंगे, पाकिस्तान भी यही बात कह रहा है। कांग्रेस कह रही है कि हिंसा वाले इलाकों में सैनिकों को मिले विशेष अधिकार वापस ले लेंगे, पाकिस्तान भी तो यही चाहता है। कांग्रेस ने घोषणा की है कि देश को गाली देने वालों को खुली छूट देंगे, देशद्रोह का कानून खत्म कर देंगे। पाकिस्तान भी तो यही चाहता है।
  • अब तो कांग्रेस, एनसीपी जम्मू-कश्मीर के लिए अलग प्रधानमंत्री चाहने वालों के साथ खड़ी हो गई है। कांग्रेस से तो कोई अपेक्षा नहीं लेकिन शरदजी क्या आपको यह शोभा देता है। 
  • अपने वोटबैंक और राजनीतिक स्वार्थ के लिए देश की सुरक्षा को इन्होंने नजरअंदाज किया है, चौकीदार ने इनके सारे खेल पर रोक लगा दी है।
  • दुनिया में कोई एक झूठ भारत के खिलाफ चलता है, तो ये लोग मीडिया में आने के लिए उसका इस्तेमाल करते हैं। कांग्रेस के नौजवानों और बुजुर्गों आपको कितने सबूत चाहिए।
  • कांग्रेस वाले कह रहे हैं कि देश से हम देशद्रोह का कानून हटाएंगे, मैं कहता हूं कि पहले दर्पण में जाकर अपना मुंह देखो। आपके मुंह में मानव अधिकार की बातें शोभा नहीं देती। कांग्रेस वालों ने बालासाहेब ठाकरे का मतदान करने का अधिकार छीन लिया था।
  • जम्मू कश्मीर में दो प्रधानमंत्री की बात करने वाले लोग क्या जम्मू-कश्मीर के हालात सुधार पाएंगे? इनकी सच्चाई देश के हर व्यक्ति को समझनी चाहिए।
  • अपने वोट बैंक और अपने राजनीतिक स्वार्थ के लिए इन लोगों ने देश की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ किया है। कांग्रेस के लोग कहते हैं भारत ने पाकिस्तान का कोई विमान नहीं मारा। कांग्रेस को देश की सेना से कितने सबूत चाहिए? जिनको सरकार पर भरोसा नहीं है, अपने वीर जवानों पर भरोसा नहीं है, तो ऐसे लोगों को कड़ी से कड़ी सजा देना जरूरी है।
  • कांग्रेस के ढकोसला पत्र की उम्र केवल 23 मई तक है। हमारा संकल्प पत्र आने वाले 5 वर्षों के लिए है। कांग्रेस की विशेषता है कि वो जो ढकोसला पत्र देश के सामने रखती है, उसे उन्होंने आजादी के 60 साल में कभी पूरा नहीं किया। हमारी विशेषता है कि हम जो संकल्प लेते हैं, उसे पूरा करने में अपनी जान झोंक देते हैं।
  • पहला वोट आप देश के लिए दें, पहला वोट देश को मजबूत बनाने के लिए दें, पहला वोट देश में मजबूत सरकार बनाने के लिए दें।


PM: Ye keh rahe hain ki desh se hum, deshdroh ka kanoon hataenge main zara Congress walon se kehta hun ki darpan main ja ke apna mooh dekho, aap ke mooh main manav adhikar ki baten shobha nahi deti. Congress walon ne Bala Sahab Thackrey ka matdaan karne ka adhikaar cheen liya tha

लोकसभा चुनाव के लिए दोनों पार्टी में हुए गठबंधन के बाद ये पहला मौका है जब पीएम मोदी और उद्धव एक मंच पर नजर आए। प्रधानमंत्री कर्नाटक के चित्रदुर्ग, मैसूर और तमिलनाडु के कोयंबटूर में भी रैलियां करेंगे। 
आज थमेगा पहले चरण का चुनाव प्रचार
बता दें कि पहले चरण के लिए चुनाव प्रचार आज शाम 5 बजे थम जाएगा। इसी के मद्देनज़र राजनीतिक दल जोर-शोर से प्रचार में लगे हुए हैं। लोकसभा चुनाव 2019 के लिए पहले चरण का मतदान 11 अप्रैल को होना है। पहले चरण में 20 राज्यों की 91 लोकसभा सीटों पर वोट डाले जाएंगे। इनमें आंध्र प्रदेश की सभी 25 लोकसभा सीटों पर मतदान होगा। इसके अलावा असम की पांच, बिहार की चार, छत्तीसगढ़ की एक, जम्मू कश्मीर की दो, महाराष्ट्र की सात, मणिपुर की दो, मेघालय की दो, नगालैंड-मिजोरम की एक-एक, तेलंगाना की 17, उत्तर प्रदेश की आठ, उत्तराखंड की पांच और पश्चिम बंगाल की दो सीटों पर मतदान होगा।


Source: Bhaskarhindi.com

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.