Breaking

BCCI को चुकाने होंगे 160 करोड़ रुपये, तब भारत में होगा 2023 का वर्ल्डकप

BCCI को चुकाने होंगे 160 करोड़ रुपये, तब भारत में होगा 2023 का वर्ल्डकप

NEWS HIGHLIGHTS

  • विश्वकप 2023 के लिए BCCI को चुकाना होंगे 160 करोड़ रुपये
  • पैसा नहीं चुकाना पर भारत में रद्दा हो सकता विश्वकप का आयोजन
  • भारत ने साल 2016 में टी-20 वर्ल्डकप की मेजबानी की थी, इसके तहत बोर्ड को ICC को यह पैसे वर्ल्ड कप पर लगे टैक्स के मुआवजे के रूप में देना होगा।

भारत में होने वाले किक्रेट वर्ल्डकप 2023 के आयोजन पर ICC रोक लगा सकता है। इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) से 31 दिसंबर से पहले 160 करोड़ रूपये चुकाना के लिए कहा है। अगर ये पैसा BCCI नहीं चुकाती है तो भारत में 2023 विश्वकप का आयोजन नहीं होगा। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) को भारत में हुए साल 2016 टी-20 वर्ल्ड कप का पैसा देना है जोकि अब तक नहीं दिया गया है।

एक रिपोर्ट के मुताबिक, भारत ने साल 2016 में टी-20 वर्ल्डकप की मेजबानी की थी, इसके तहत बोर्ड को ICC को यह पैसे वर्ल्ड कप पर लगे टैक्स के मुआवजे के रूप में देना होगा। इस वर्ल्डकप के दौरान भारत को केंद्र सरकार और राज्य सरकार से टैक्स छूट नहीं दी गई थी। सिंगापुर में 16 से 19 अक्टूबर के बीच की गई मीटिंग को याद दिलाते हुए ICC ने BCCI को इस मामले को जल्द से जल्द निपटाने के लिए कहा है।
BCCI का कहना है कि ICC ने अब तक इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। BCCI का मानना है कि टैक्स छूट न मिलने पर मुआवजे के लिए उन्होंने कभी भी हामी नहीं भरी थी। बता दें कि सिंगापुर में की गई मीटिंग में BCCI के पूर्व अध्यक्ष शशांक मनोहर भी शामिल थे। हालांकि, अब BCCI का संचालन सुप्रीम कोर्ट द्वारा नियुक्त प्रशासकों की समिति (COA) कर रही है। ICC को यह पैसा COA को देना होगा। अगर BCCI यह पैसा देने में नाकाम रहती है तो ICC भारत में होने वाले 2021 चैंपियंस ट्रॉफी और 2023 वर्ल्ड कप का आयोजन कहीं और करा सकती है।


Source: Bhaskarhindi.com

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.