Breaking

मप्र के सबसे बड़े चर्च में 25 फीट का क्रिसमस स्टार, 150 किलो है वजन

मप्र के सबसे बड़े चर्च में 25 फीट का क्रिसमस स्टार, 150 किलो है वजन

NEWS HIGHLIGHTS

  • दुनियाभर में धूमधाम से मनाया जाएगा क्रिसमस
  • क्रिसमस को लेकर भोपाल में विशेष तैयारी
  • सेंट थॉमस ऑर्थोडॉक्स कैथेड्रल में सजा 25 फीट का स्टार

क्रिसमस दुनियाभर में सबसे ज्यादा मनाए जाने वाले त्यौहारों में से एक है। क्रिसमस हर सार 25 दिसंबर को मनाया जाता है जिसका जश्न नए साल तक जारी रहता है। इस साल भी क्रिसमस का त्यौहार शुरु हो चुका है। देश-दुनिया के चर्चों में प्रभु यीशु के जन्मदिन की तैयारियां जोरों पर हैं। चर्चों को साल के इस सबसे बड़े त्यौहार के लिए विशेष तौर पर सजाया जा रहा है, वहीं घरों में कैरोल गाने के साथ-साथ कई तरह के पकवान भी क्रिसमस सेलीब्रेशन के लिए बनाए जा रहे हैं। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के सबसे बड़े चर्च सेंट थॉमस ऑर्थोडॉक्स कैथेड्रल में भी क्रिसमस को लेकर विशेष तैयारीयां की गई हैं। चर्च की यूथ लीग ने क्रिसमस के लिए खास तौर पर 25 फीट का स्टार तैयार किया है।



कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.