अयप्पा के दर्शन करने पहुंची 11 महिलाएं, मंदिर में तनाव का माहौल

NEWS HIGHLIGHTS
- सुबह से ही मंदिर परिस में तनाव का माहौल
- सीएम को चिट्ठी लिखकर मांगी थी सुरक्षा
- समूह में अलग-अलग राज्यों की महिलाएं
केरल
के सबरीमाला मंदिर परिसर में रविवार सुबह से ही तनाव का माहौल है। एक तरफ
अयप्पा के श्रद्धालु मंदिर में 50 साल से कम उम्र की महिलाओं के प्रवेश का
विरोध कर रहे हैं तो दूसरी तरफ 11 महिलाओं का एक समूह रविवार सुबह सबरीमाला
पहुंच चुका है।
इससे पहले इन महिलाओं ने केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन को चिट्ठी लिखकर सुरक्षा देने की मांग भी की थी। चिट्ठी ने महिलाओं में मंदिर जाने के लिए अनुमति देने और उचित सुरक्षा देने की मांग की थी। इसके बाद प्रशासन ने स्थानीय पुलिस को इसकी जानकारी दी थी। बता दें कि महिलाओं के इस समूह में अलग-अलग राज्यों की महिलाएं शामिल हैं, जिन्होंने मंदिर जाने से पहले के सभी रिवाजों का पालन किया है। सभी महिलाएं मंदिर में जाने के लिए व्रत भी कर रही हैं।

कोई टिप्पणी नहीं: