सर्जिकल स्ट्राइक की दूसरी वर्षगांठ पर मोदी ने किया पराक्रम पर्व का शुभारंभ

NEWS HIGHLIGHTS
- सेना का पराक्रम दिखाने लगाई गई है प्रदर्शनी
- सीएम वसुंधरा राजे सिंधिया ने की पीएम की अगवानी
- पीएम तीनों सेनाओं के टॉप कमांडर्स की कांफ्रेंस में हिस्सा लेंगे।
सर्जिकल स्ट्राइक की दूसरी वर्षगांठ पर जोधपुर में लगी प्रदर्शनी का शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुभारंभ किया। सेना के पराक्रम को दिखाने के लिए सर्जिकल स्ट्राइक की दूसरी वर्षगांठ पर जोधपुर सैन्य स्टेशन ने पराक्रम प्रदर्शनी का आयोजन किया है। जोधपुर पहुंचे पीएम मोदी की अगवानी मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह ने की। यहां पीएम ने शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी। पीएम जोधपुर के सूर्यनगरी में तीनों सेनाओं के टॉप कमांडर्स की कांफ्रेंस में हिस्सा लेंगे।
पाकिस्तान में घुसकर आतंकियों को उतारा था मौत के घाट
28-29 सितंबर 2016 की रात पाकिस्तान में घुसकर भारतीय सेना के जवानों ने आतंकियों को मौत के घाट उतार दिया था। इस घटना को शुक्रवार को दो साल पूरे हो गए हैं।
कोणार्क कोर में लगाई गई है प्रदर्शनी
सर्जिकल स्ट्राइक की दूसरी सालगिरह पर कोणार्क कोर में पराक्रम पर्व प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है। इस प्रदर्शनी के बाद पीएम मोदी युद्ध स्मारक पर जाकर जांबाज शहीदों को श्रद्धांजलि दी।
Source: https://www.bhaskarhindi.com/news/prime-minister-modi-in-jodhpur-on-2nd-anniversary-of-surgical-strike-49385
कोई टिप्पणी नहीं: