Amazon और Flipkart पर जल्द होगी त्यौहारी सीजन सेल की शुरुआत, मिलेंगे कई आॅफर्स

भारत में त्यौहारों की शुरुआत गणेश उत्सव के साथ हो चुकी है और अब लगातार नवंबर माह तक चलने वाले त्यौहार आने वाले हैं। ऐसे में बाजार में रौनक दिखाई देने लगी है। वहीं अपने ग्राहकों को लुभाने के लिए ई- कॉमर्स कंपनी Amazon और Flipkart ने भी तैयारियां शुरु कर दी हैं। दोनों कंपनियों ने अपनी वेबसाइट पर जल्द बिग सेल शुरु किए जाने का संकेत दिया है। हाल ही में Flipkart ने अपनी वेबसाइट पर टीजर पेज जारी किया है। जिसमें The Big Billion Days लिखा नजर आ रहा है, हालांकि इसमें अभी डेट के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। कयास लगाए जा रहे हैं कि इसमें ग्राहकों को इलेक्ट्रॉनिक से लेकर घर के सामान तक की वस्तुएं आॅफर के साथ मिलेंगी। इनमें विभिन्न ब्रांड के सामान मौजूद होंगे। वहीं दूसरी ओर Amazon ने भी अपनी वेबसाइट पर Grand India Festival Sale की जानकारी दी है। दोनों ही कंपनियों की त्यौहारी सीजन सेल जल्द शुरु होंगी।

The Big Billion Days
Flipkart पर इलेक्ट्रॉनिक्स से लेकर घर के जरुरी सामान तक बंपर डिस्काउंट मिल सकता है। इनमें स्मार्टफोन भी शामिल हैं। खास बात यह कि इसमें HDFC कार्ड से पेमेंट करने वाले ग्राहकों को कई आॅफर्स दिए जाएंगे। खबरों के मुताबिक इस सेल में ग्राहकों को No Cost EMI, Debit Card Emi जैसी सुविधाएं मिलेंगी। यह एक बिग सेल होगी, जिसमें कंपनी ग्राहक को कई सारे आॅफर्स के जरिए डिस्काउंट देगी।

Grand India Festival Sale
दूसरी ओर Amazon पर Grand India Festival Sale की शुरुआत होगी। इस सेल में ग्राहकों को Amazon अपनी पे सर्विस के साथ कई सारे आॅफर्स देगी। जानकारी के अनुसार अमेजन ने ICICI, Axis बैंक और HDFC बैंक से भी टाइअप किया है। इसके तहत ग्राहकों को 1 लाख रुपए तक का लोन दिया जाएगा। इन बैंक के कार्ड से पेमेंट किए जाने पर ग्राहाकों को कई आॅफर्स दिए जाएंगे। इसके अलावा यहां SBI, HDFC, ICICI, Axis सहित कई कार्ड पर No Cost EMI का विकल्प मिलेगा।
Source: Bhaskarhindi.com
कोई टिप्पणी नहीं: