रक्षाबंधन पर राशि के अनुसार चुनें भाई के लिए राखी

डिजिटल डेस्क, भोपाल। सावन मास की पूर्णिमा को रक्षाबंधन का पर्व मनाया जाता है। इस दिन बहनें अपने भाई की कलाई पर राखी बांधती हैं। इसके साथ ही उनकी लंबी आयु अच्छे स्वास्थ की कामना करती हैं। रक्षाबंधन का शुभ पर्व हर भाई और बहन के लिए विशेष होता है। रक्षाबंधन के दिन हर बहन अपने भाई की कलाई पर राखी बांधती है और उससे सुरक्षा का वचन लेती है।

1/13
ज्योतिष के अनुसार यदि बहनें अपने भाइयों के लिए राशि के अनुसार राखी का चयन करें तो और भी शुभ रहता है, क्योंकि शुभ रंगों से युक्त राखियां निश्चित रूप से जीवन में सुख-समृद्धि व खुशियां लेकर आएंगी। राशि के अनुसार भाई की कलाई पर कौन से रंग की राखी शुभ रहेगी, हम आपको बताते हैं।

2/13मेष
मेष राशि वाले भाई को मालपुए खिलाएं और लाल डोरी से निर्मित राखी बांधे। कुमकुम का तिलक लगाएं। लाल रंग के वस्त्र भेंट करें।

3/13वृषभ
इस राशि वाले भाई को दूध से निर्मित मिठाई खिलाएं और सफेद रेशमी डोरी वाली राखी बांधें। चांदी की राखी भी बांध सकते हैं। रोली का तिलक लगाएं और सफेद रंग का रुमाल भेंट करें।

4/13मिथुन
इस राशि के लोगों के लिए हरे रंग की चंदन से निर्मित राखी विशेष शुभ रहेगी। इससे इनके जीवन में खुशहाली आएगी। हल्दी का तिलक लगाएं और गहरे हरे रंग का रूमाल भेंट करें। बेसन से निर्मित मिठाई खिलाएं।

5/13कर्क
कर्क राशि वाले भाई को रबड़ी खिलाएं। सफेद रेशमी धागे व मोती से निर्मित राखी आपके स्नेह को और अधिक सौम्य बनाएगी। तिलक चंदन का हो तो बेहतर रहेगा। रुमाल का रंग क्रीम या हल्का सफेद रखें।

6/13सिंह
सिंह राशि वाले भाई को रस वाली मिठाई खिलाएं। केसरिया, लाल व गुलाबी रंग की राखी शुभ रहेगी। इससे जीवन में सुख-समृद्धि मिलेगी। हल्दी मिश्रित रोली का तिलक लगाएं। हरा अथवा गुलाबी रंग का रुमाल अपने भाई को भेंट करें।

7/13कन्या
कन्या राशि वाले अपने भाई को मोतीचूर के लड्डू खिलाएं। गणेश जी के प्रतीक वाली राखी बांधे। हरे रंग की राखी भी बांध सकते हैं। हरा रुमाल भेट करें।

8/13तुला
तुला राशि के भाई को हलवा या घर में निर्मित मिठाई खिलाएं। रेशमी हल्के पीले डोरे वाली राखी या सफेद रंग की राखी बांधे। सफेद रुमाल गिफ्ट करें।

9/13वृश्चिक
इस राशि के लोगों के लिए लाल रंग की राखी शुभ रहेगी। मोती युक्त राखी जीवन में खुशियां लेकर आएंगी। अपने भाई को रोली का तिलक लगाएं व क्रीम रंग का रुमाल भेंट करें। गुड़ से बनी मिठाई खिलाएं।

10/13धनु
पीले रेशमी रंग की राखी का प्रयोग करें। चंदन की राखियां जीवन भी महका सकती हैं। हल्दी व कुमकुम का तिलक करें। रुमाल सुर्ख लाल रंग का भेंट करें। धनु राशि के भाई को रसगुल्ले खिलाएं।

11/13मकर
गहरे रंगों की राखी इस राशि के लोगों की अशुभता से रक्षा करेगी। केसर का तिलक लगाएं व रुमाल सफेद रंग का हो तो बेहतर रहेगा। भाई को बालूशाही खिलाएं।

12/13कुंभ
इस राशि वाले अपने भाई को कलाकंद खिलाएं। नीले रंग से सजी राखी बांधे। रुद्राक्ष से निर्मित राखी शुभ रहेगी। हल्दी का तिलक करें। रुमाल का रंग फिरोजी या आसमानी नीला शुभ रहेगा।

13/13मीन
मीन राशि वाले भाईयों की बहनें पीले रंग की राखी बांधे। हल्दी का तिलक लगाएं व रुमाल सफेद रंग का भेंट करें। मिल्क केक खिलाएं।
कोई टिप्पणी नहीं: