Breaking

वलसाड पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, 600 करोड़ की योजना की दी सौगात

LIVE: वलसाड पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, 600 करोड़ की योजना की दी सौगात

NEWS HIGHLIGHTS

  •  आज गुजरात का दौरा करेंगे पीएम मोदी।
  •  गुजरात फारेंसिक साइंस यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह को संबोधित करेंगे।
  •  वलसाड और जूनागढ़ में करेंगे कई विकास परियोजनाओं का शुभारंभ।

डिजिटल डेस्क, गांधीनगर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी गुजरात पहुंचे चुके है। सीएम विजय रूपाणी सूरत एयरपोर्ट पर पीएम मोदी का स्वागत किया। अब पीएम वलसाड से थोड़ी देर में जन सभा को संबोधित कर रहे हैं। इसके बाद जूनागढ़ में पीएम एक सरकारी अस्पताल, नगर निगम की 13 परियोजनाओं और खोखर्दा में एक दुग्ध संवर्धन संयंत्र का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद पीएम मोदी गांधीनगर में गुजरात फॉरेंसिक साइंस यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह को संबोधित करेंगे। पीएम मोदी का गांधीनगर के राजभवन में श्री सोमनाथ ट्रस्ट की बैठक में हिस्सा लेने का भी कार्यक्रम है। प्रधानमंत्री इस ट्रस्ट के न्यासी हैं। 
 
 


View image on TwitterView image on Twitter

Gujarat: Prime Minister Narendra Modi distributes certificates to beneficiaries of Pradhan Mantri Awas Yojana, Gramin in Valsad
 


View image on TwitterView image on TwitterView image on Twitter

Gujarat: Prime Minister Narendra Modi arrives in Surat. He will distribute certificates to beneficiaries of Pradhan Mantri Awas Yojana Gramin in Valsad, launch several projects in Junagadh & address convocation of Gujarat Forensic Science University in Gandhinagar today.



PM Narendra Modi to visit today. He will distribute certificates to beneficiaries of Pradhan Mantri Awas Yojana Gramin in Valsad and launch several projects in Junagadh. PM will also address convocation of Gujarat Forensic Science University later in the day. (File pic)

प्रधानमंत्री आवास योजना के कार्यक्रम में पीएम मोदी ने 26 जिलों के लाभार्थियों को प्रमाणपत्रों का वितरण किया। इसके साथ ही पीएम ने महिला बैंक कोरेस्पांडेंट को नियुक्ति पत्र भी सौंपें। इन योजनाओं एवं कार्यक्रमों में दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना, मुख्यमंत्री ग्रामोदय योजना और राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन शामिल है। जानकारी के मुताबिक केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत गुजरात में एक लाख से अधिक मकान तैयार हो गए हैं। इस कार्यक्रम के तहत लाभार्थी 26 जिलों में सामूहिक गृह प्रवेश का उत्सव मना रहे है। वलसाड के कार्यक्रम में इस योजना के तहत पांच जिलों वलसाड, नवसारी, तापी, सूरत और डांग जिले के लाभार्थी जुटेंगे। शेष जिलों के लाभार्थी वीडियो लिंक के माध्यम से वलसाड में आयोजित इस कार्यक्रम से जुड़े रहे हैं।  

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.