रक्षाबंधन विशेष : वो फिल्में जो दिखाती हैं भाई-बहन का प्यारा रिश्ता

डिजिटल डेस्क, मुंबई । 'तेरी-मेरी बनती नहीं और मेरी तेरे बिना चलती भी नहीं, कुछ ऐसा ही रिश्ता होता है भाई-बहन का, जिसमें अगर तकरार ज़ोरदार होती है तो प्यार भी बेशुमार होता है। भाई बहन का रिश्ता बहुत ही खूबसूरत होता है और अपने आप में कई खूबसूरत लम्हों और प्यारी यादों को समेटे हुआ होता है। असल ज़िदंगी के भाई बहन के रिश्ते की खूबसूरती को बॉलीवुड ने भी कईं फिल्मों के ज़रिए परदे पर उतारा है। चलिए आपको बताते हैं कौन सी हैं वो फिल्में जो भाई बहन के रिश्ता को बयां करती हैे

1/6सरबजीत
इस लिस्ट में सबसे पहले नाम आता है फिल्म सरबजीत का। यह मूवी पाकिस्तान की जेल में 22 साल तक बंद रहे सरबजीत सिंह और उनकी बहन दलबीर कौर की असल जिंदगी पर बेस्ड थी। इस मूवी के जरिए दिखाया गया था कि एक बहन अपने भाई की जिंदगी बचाने के लिए किसी भी हद तक जा सकती है, यहां तक की वह अपनी और दूसरे मुल्क की सरकार से भी टकरा सकती है। फिल्म में रणदीप हुड्डा और ऐश्वर्या राय बच्चन भाई-बहन के रोल में नजर आए थे। ओमंग कुमार की यह मूवी भाई-बहन के रिश्ते पर बनी सबसे इमोशनल मूवीज में से एक है जिसे ऐश्वर्या और रणदीप ने बेहद खूबसूरती के साथ निभाया।

2/6प्यार किया तो डरना क्या
जब प्यार किया तो डरना - इस फिल्म में अरबाज़ खान काजोल के भाई बने थे। इस फिल्म में अरबाज एक ऐसे भाई की भूमिका थे जो हमेशा गुस्से में रहता है लेकिन अपनी बहन की बात आते ही उसके दिल का सॉफ्ट कॉर्नर नजर आने लगता है।

3/6हरे रामा हरे कृष्णा
फिल्म हरे रामा हरे कृष्णा - जिसमें अपनी बहन के लिए भाई कुछ भी कर सकता है। इसी बात को इस फिल्म में देवानंद ने बड़ी ही खूबसूरती से निभाया। अपनी बहन ज़ीनत अमान को तलाश करने के लिए देव आनंद नेपाल तक चले इस फिल्म में भाई के रोल को इतनी संजीदगी के साथ पेश किया कि जिसे देखकर आपका इमोशनल होना तय मानिए।

4/6फिज़ा
इस फिल्म की कहानी में वैसे तो बहुत कुछ ऐसा था जो ऑडिएंस को पसंद आया था लेकिन फिल्म की सबसे खूबसूरत बात थी, रितिक रौशन और करिश्मा कपूर के बीच भाई बहन का रिश्ता, जिसने सभी के दिल को छुआ। ये फिल्म दिखाती है कि एक बहन अपने भाई के लिए किस हद तक जा सकती है।

5/6दिल धड़कने दो
'दिल धड़कने दो' मॉडर्न भाई-बहन की कहानी है जिसका किरदार निभाया है रणवीर सिंह और प्रियंका चोपड़ा ने। वक्त बदलने के साथ ही भाई-बहन का रिश्ता भी बदला है, अब भाई-बहन बहुत अच्छे दोस्त भी हुआ करते हैं और इसी बात को बखूबी बयां करती है फिल्म दिल धड़कने दो।

6/6जोश
जोश- शाहरुख़ और ऐश्वर्या की पहली ऐसी फिल्म थी जिसमें दोनों भाई बहन बने थे। इन दोनों ने ही भाई-बहन के नटखट और चुलबुल रिश्ते को परदे पर बखूबी पेश किया था।
कोई टिप्पणी नहीं: