देसी गर्ल की शादी में शरीक होंगे मेगन मार्कल और प्रिंस हैरी
डिजिटल डेस्क, मुंबई । देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा निक जोनस से सगाई के बाद अपना रिश्ता ऑफिशियल कर चुकी हैं। सगाई के बाद प्रियंका ने मुंबई स्थित अपने घर पर पार्टी भी रखी थी, जहां उनके दोस्त और रिश्तेदारों ने पहुंचकर उन्हें जिंदगी की इस नई शुरुआत के लिए बधाइयां दी। सगाई के बाद से ही अब इनकी शादी की चर्चा भी तेज हो गई है। तो वहीं इनके फैंस भी इस शादी को लेकर बेहद एक्साइटेड हैं। प्रियंका की वेडिंग गेस्ट लिस्ट में कौन से सितारे शामिल होंगे या नहीं, फिलहाल इस बारे में कहा नहीं जा सकता। अगर रिपोर्ट्स की मानें तो प्रियंका की बेस्ट फ्रेंड और ब्रिटिश शाही घराने की बहू मेगन मार्कल इस शादी को अटैंड करने को लेकर काफी एक्साइटेड हैं। खबरें तो यहां तक हैं कि मेगन अपने हसबैंड प्रिंस हैरी के साथ इस शादी में शरीक हो सकती हैं। हालांकिऑफिशियल तौर अब तक इसका खुलासा नहीं हुआ है।


1/1मेगन की शाही शादी को अंटैड कर प्रियंका ने बटोरी थीं सुर्खियां
याद दिला दें कि प्रियंका ने भी इसी साल मई में अपनी बेस्ट फ्रेंड मेगन मार्कल की शाही शादी को अंटैड कर खूब सुर्खियां बटोरी थीं। तो वहीं हाल ही में मेगन ने प्रियंका और निक के बारे में कहा था कि 'प्रियंका एक शानदार व्यक्तित्व वाली महिला हैं और निक उनके लिए बेस्ट पर्सन हैं। इस कपल के बच्चे भी जल्द होंगे, जो उतने ही अनोखे, गॉर्जियस और टैलंटेड होंगे।' यही वजह है कि कयास लगाए जा रहे हैं कि मेगन प्रियंका की ब्राइडमेड भी बन सकती हैं।
Source: Bhaskarhindi.com
कोई टिप्पणी नहीं: