Breaking

बाढ़ में फंसी गर्भवती महिला को सेना ने किया एयरलिफ्ट, वीडियो देख हैरान रह जाएंगे

बाढ़ में फंसी गर्भवती महिला को सेना ने किया एयरलिफ्ट, वीडियो देख हैरान रह जाएंगे

NEWS HIGHLIGHTS

  •  केरल में सेना ने दिखाई जांबाजी
  •  गर्भवती महिला को किया एयर लिफ्ट
  •  सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल

डिजिटल डेस्क, तिरुवनन्तपुरम। कुदरत के कहर से लड़ता केरल, बाढ़ में फंसे लोग और इन सब के बीच मदद करती भारतीय सेना इस वक्त केरल के लोगों के लिए किसी मसीहा से काम नहीं है। भारतीय सेना ने केरल में कुछ दिन पहले लकड़ी का 35 फीट लंबा पुल बनाकर लोगों की मदद की थी। वैसे ही सेना के जवानों ने एक गर्भवती महिला को एयरलिफ्ट किया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में भारतीय सेना ने वो जांबाजी दिखाई है। जिसकी हर कोई तारीफ कर रहा है।

देखें वीडियो



A pregnant lady with water bag leaking has been airlifted and evacuated to Sanjivani. Doctor was lowered to assess the lady. Operation successful


A pregnant lady with water bag leaking has been airlifted and evacuated to Sanjivani. Doctor was lowered to assess the lady. Operation successful pic.twitter.com/bycGXEBV8q

यह वीडियो सबसे पहले भारतीय नौसेना के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया गया था। वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है की एक महिला जलमग्न इलाके में फंसी हुई थी, जिसे निकालने के लिए वाटर बैग का सहारा लिया गया था। वाटर बैग के लीक होने के बाद इस महिला को बचाने के लिए नेवी हेलीकॉप्टर ने उसे एयरलिफ्ट किया और सुरक्षित अस्पताल पहुंचाया। सेना के जवानों के इस जज्बे को देखने के बाद हर कोई उन्हें सलाम कर रहा है। महिला के लिए मसीहा बनकर आए भारतीय सेना के इन जवानों ने महिला को सुरक्षित अस्पताल पहुंचाया। इसके बाद नौसेना की ओर से एक और ट्वीट किया गया है, जिसमें इस मिशन को सफल बताया गया है। इसके साथ ही सेना ने महिला की कुछ तस्वीरें भी शेयर की हैं। तस्वीरों को शेयर करते हुए लिखा गया है कि महिला ने एक स्वस्थ बेटे को जन्म दिया है और दोनों बहुत खुश हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.