Breaking

केरल बाढ़ LIVE: पीएम मोदी ने दिए 500 करोड़, राहुल गांधी बोले.. राष्ट्रीय आपदा घोषित करें

केरल बाढ़ LIVE: पीएम मोदी ने दिए 500 करोड़, राहुल गांधी बोले.. राष्ट्रीय आपदा घोषित करें

NEWS HIGHLIGHTS

  •  चार राज्यों के मुख्यमंत्री कर चुके हैं करोड़ों रुपए की मदद का ऐलान।
  •  जलमग्न हुआ कोच्चि इंटरनेशनल एयरपोर्ट।
  •  NDRF की 5 यूनिट तिरुवनन्तपुरम पहुंची।
  •  39 बांधों में से ज्यादातर बांधों में वॉटर लेवल खतरे के निशान से ऊपर।

डिजिटल डेस्क, तिरुवनन्तपुरम। केरल में जारी भारी बारिश की वजह से पूरे राज्य में बाढ़ ने तबाही मचा रखी है। शनिवार को प्रधानमंत्री मोदी ने बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वे किया। प्रधानमंत्री ने केंद्र की तरफ से राज्य को तत्काल 500 करोड़ रुपए देने और 100 करोड़ रुपए बाद में देने की घोषणा की। इसके अलावा आपदा में मृत लोगों के परिजनों को 2 लाख और गंभीर घायलों को 50 हजार रुपए देने का ऐलान भी किया। यह राशि प्रधानमंत्री राहत कोष से दी जाएगी। इससे पहले तिरुअनंतपुरम एयरपोर्ट से प्रधानमंत्री कोच्चि गए। यहां उन्होंने मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन के साथ बैठक कर हालात की जानकारी ली। बैठक में केंद्रीय मंत्री केजे अल्फोंस के साथ कई अधिकारी मौजूद रहे। शुक्रवार रात तक बाढ़ से मरने वालों का आंकड़ा 324 तक पहुंच गया है। हवाई यात्रा से लेकर सड़क और रेल यातायात पूरी तरह से प्रभावित है। बड़े स्तर पर राहत-बचाव कार्य भी जारी है। अब पीएम नरेंद्र मोदी खुद हालात का जायजा लेने के लिए केरल पहुंच चुके हैं। बता दें कि राज्य में हो रही भारी बारिश से करीब 2 लाख 23 हजार लोग बेघर हो गए हैं। ये लोग करीब 1,568 राहत कैंपों में पनाह लिए हुए हैं।
LIVE UPDATES
11.30 AM : राहुल गांधी ने केरल बाढ़ को राष्ट्रीय आपदा घोषित करने की मांग की है।

Dear PM,

Please declare floods a National Disaster without any delay. The lives, livelihood and future of millions of our people is at stake.

11.05 AM : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन, राज्यपाल पी सदाशिवम और केंद्रीय पर्यटन मंत्री केजे अल्फोंस ने बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वे किया।
10.50 AM : स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने मुख्यमंत्री आपदा कोष में 2 करोड़ रुपए दान किए। एसबीआई ने केरल में बैंक फीस और चार्ज में भी छूट देने का फैसला किया है।



: Prime Minister Narendra Modi conducts an aerial survey of flood affected areas. PM has announced an ex-gratia of Rs. 2 lakh per person to the next kin of the deceased and Rs.50,000 to those seriously injured, from PM’s National Relief Funds (PMNRF).

तेलंगाना के सीएम के चंद्रशेखर राव ने 25 करोड़ और पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टिन अमरिंदर सिंह, आंध्र प्रदेश के सीएम चंद्रबाबू नायडू और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने केरल बाढ़ पीड़ितों के लिए 10-10 करोड़ की राहत राशि देने का ऐलान किया।



Telangana Chief Minister K. Chandrasekhar Rao announced immediate financial help of Rs 25 crore for flood-hit Kerala. Rao instructed Chief Secretary S.K.Joshi to send the amount to Kerala immediately

Read @ANI story | https://www.aninews.in/news/national/general-news/telangana-gives-rs-25-cr-relief-fund-to-kerala201808172310530002/ 
 


"Spoke to Kerala CM. Delhi government is making a contribution of Rs 10 Cr. I sincerely appeal to everyone to donate generously for our brothers and sisters in Kerala," tweets Delhi Chief Minister Arvind Kejriwal
 


Punjab Chief Minister Captain Amarinder Singh has announced Rs. 10 crores worth of immediate relief for flood-hit Kerala. Rs 5 cr is being transferred from CM's relief fund & remaining Rs 5 cr will be in form of ready-to-eat food material & other supplies. (File pic)
 


Andhra Pradesh CM N Chandrababu Naidu has announced an aid of Rs 10 crores for the flood-hit Kerala. (File pic)



: Aerial visual of flooded Kalady as rain continues to lash the state. (17.08.18)

4688 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया
इंडियन कोस्ट गार्ड के 4 कैपिटल शिप कोच्चि पहुंच गए हैं। ये डिजास्टर और रिलीफ टीम के साथ काम करेंगे। 24 टीमें पहले से ही बाढ़ प्रभावित गांवों में हैं। इंडियन कोस्टगार्ड ने अब तक 1764 लोगों को बचा लिया है और 4688 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया है। वायुसेना के हेलिकॉप्टर प्रभावित इलाकों से लोगों को एयरलिफ्ट कर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा रहे हैं।

View image on TwitterView image on TwitterView image on Twitter

from a relief camp in Kochi; around 400 people affected by the floods have taken shelter at the camp.

बाढ़ को लेकर SC भी गंभीर
केरल की बाढ़ को लेकर सुप्रीम कोर्ट भी गंभीर हो गया है। सुप्रीम कोर्ट ने राहत और बचाव के लिए दिशानिर्देश जारी किए हैं। सुप्रीम कोर्ट ने राष्ट्रीय संकट प्रबंधन समिति और केंद्रीय कैबिनेट सचिव की तरफ से गठित की गई उप-समिति से कहा है, वो केरल बाढ़ आपदा के मामले में मुल्लापेरियार बांध की समिति के साथ मिलकर काम करें। सुप्रीम कोर्ट ने कहा सभी समितियों को मिलकर बांध के जल स्तर को कम करने की संभावनाओं पर काम करना चाहिए। 



Navy delivers relief material to stranded people in a flooded area of Kochi.

केरल सरकार को मानने होंगे NCMC के निर्देश
SC ने कहा बाढ़ से निपटने में वह विशेषज्ञ नहीं है, इस आपदा से निपटने की जिम्मेदारी कार्यपालिका पर छोड़ी जा रही है। इस बारे में राष्ट्रीय संकट प्रबंधन समिति (NCMC) के निर्देश ही प्रभावी होंगे। राहत और बचाव के लिए केरल सरकार को NCMC के निर्देश मानने ही होंगे।


कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.